FeaturedJamshedpurJharkhand

जिले की महिलाएं सखी मंडल और एफपीओ से जुड़कर हो रहे आत्मनिर्भर अपनी आय में कर रही बढ़ोतरी.

लोहरदगा जिले में महिलाओ को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार योजनाएं चलाई जा रही है वही अब जिले की महिलाएं सखी मंडल और एफपीओ सेरेम निरेम फार्मर पोड्यूसर कंपनी लिमिटेड से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है। जिले के कुड़ू प्रखंड क्षेत्र में एपीओ की महिलाएं कृषि के क्षेत्र के साथ साथ घरेलू उत्पाद व्यवसाय में भी हाथ आजमा रही है और अपनी आय को बढ़ा रही है। प्रदान और नाबार्ड के द्वारा एफपीओ सेनेम निरेम फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी का निर्माण कर 800 महिला किसान को जोड़ा गया है ताकि उनके उत्पादन को बड़े बाजार तक पहुंचाने का कार्य किया जा सके। कंपनी द्वारा उद्धमी महिलाओ को जोड़कर उन्हे व्यवसाय के क्षेत्र में व्यायशायिक शिक्षा के साथ खाद्य बीज और उत्पाद वस्तुओ को बड़े बाजार तक पहुंचाने में मदद करती है जिससे महिलाओं को घर बैठे उत्पाद की मूल्य मिल जाती हैं। कुड़ू प्रखंड क्षेत्र में अब महिलाएं पारंपरिक खेती के साथ साथ स्ट्रॉबेरी, हल्दी, मधुरस, आचार, मड़वा आटा की उत्पादन कर अच्छी आमदनी कर रही है। कृषक महिलाओ के आमदनी को बढ़ाने के लिए प्रदान संस्था के मदद से अब क्षेत्रों में अपना बाजार लगाया है ताकि कृषक दीदियों का आय बढ़ सके और लोगो को खेत से तोड़ा हुआ ताजा सब्जी मिले। इन कृषक महिलाओं द्वारा रसायन मुक्त हरी सब्जियों का खेती किया जाता है जिसमे सिर्फ जैविक खाद का उपयोग किया जाता है लोगो की स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर सखी मंडल की दीदियों द्वारा यह कदम उठाया गया ताकि लोग रसायन मुक्त सब्जियां खाकर स्वस्थ रहे। सखी मंडल की दीदियों द्वारा लगाई गई बाजार में लोगो की भीड़ देखा गया और लोग भी रसायन मुक्त ताजा हरी सब्जियां पाकर खुश हैं। वही सखी मंडल के बाजार में सहयोग करने वाले प्रदान संस्था के फहाद खान, सूरज प्रकाश मंडल और विकास मिश्रा मौजूद होकर एपीओ सेनेम नीरेम फार्मर पोड्यूसर कंपनी लिमिटेड से जुड़ी दीदियों का उत्साह बढ़ाया। इस बाजार पर बड़ी संख्या में सखी मंडल की कृषक दीदियां मौजूद रहे जिनमे एमलिन कांडुलना, तेतरी देवी, अंजू खाखा, देवंती देवी, अनीता देवी शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button