FeaturedJamshedpurJharkhand

समय की मांग है टेकनोलोजी के साथ खुद में परिवर्तन लाए मजदूर : शैलेश पांडेय


जमशेदपुर। केन्द्र श्रमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आदित्यपुर एस टाइप हाल में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम का उद्घाटन केन्द्र श्रमिक शिक्षा बोर्ड (श्रम एवं रोजगार मंतरालय) भारत सरकार के निदेशक संजय कुमार, झारखंड परदेश यूथ इंटक के पूर्व अध्यक्ष शैलेश पांडेय एवं केन्द्रीय श्रमिक शिक्षा बोर्ड के पदाधिकारी पी एन शाह ने संयुक्त रूप दिप प्रज़्वलित कर किया. निदेशक संजय कुमार ने कहा कि मजदूर देश की धरोहर है। उनके श्रम से ही देश की प्रगति निरभर करती है, मजदूर अपने खून पसीने से देश को सीचता – सवारता है, मजदूर की शक्ति है कि आजादी के 75 वर्ष से आज तक देश निरंतर विकास की पटरी पर दौड़ रहा है एवं नये उपकरण सवयं अब देश में बनाएं जा रहे हैं। झारखंड परदेश यूथ इंटक के पूर्व अध्यक्ष शैलेश पांडेय ने कहा कि मजदूर अपना भविष्य सुरक्षित करने के लिए खुद को टेकनोलोजी के साथ अपडेट करे, नहीं तो टेकनोलोजी जिस परकार से निरंतर चेंज हो रहा कुछ दिनों बाद मजदूरों को अपना रोजगार बचाना मुश्किल हो जाएगा। उनहोंने सभागार में उपस्थित मजदूरों को आश्वासन दिया कि औधोगिक क्षेत्र के मजदूरों के लिए हर 3 महीनों पर वह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करेंगे जंहा उनहें विश्व सतरीय टेकनोलोजी का प्रशिक्षण दिया जाएगा। केन्द्रीय श्रमिक शिक्षा बोर्ड के पदाधिकारी पी एन शाह ने शिकागो में हुए मजदूर आंदोलन में हजारों मजदूरों के जान नयोछावर के बाद प्राप्त हुई मजदूरों की जीत जो की 1 मई को हुई थी जिसे मजदूर दिवस के रूप में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाता है एवं इसी आंदोलन का देन है कि काम के घंटे 8 हुई इसपर सभागार में उपस्थित मजदूरों को विस्तृत रूप से जानकारी दी। कार्यक्रम को केन्द्रीय श्रमिक शिक्षा बोर्ड के वरिष्ठ शिक्षा पदाधिकारी राजकिशोर गोप ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में औधोगिक क्षेत्र के वीना मेटल, एकरोपोली, सोनिको, आरूष मेटल, बरेकस इंडिया, आर एस बी, रामकृष्ण फोरजिंग सहित दरजन भर कंपनियों के कामगारों ने हिस्सा लिया।

वही दूसरी तरफ राष्ट्रीय यूथ इंटक के ततवधान में यूथ इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय गाबा के निर्देश में यूथ इंटक के राष्ट्रीय सचिव अवधेश सिंह एवं टिसको मजदूर यूनियन के कमेटी मेंबर सह यूथ इंटक के राष्ट्रीय सचिव कौशल कुमार के नेतृत्व में आदित्यपुर कलपनापूरी में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड परदेश यूथ इंटक के पूर्व अध्यक्ष शैलेश पांडेय शामिल हुए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शैलेश पांडेय ने कहा कि आज के परिवेश में जहाँ केन्द्र सरकार निरंतर मजदूरों के अधिकारों का हनन करने का काम कर रही है। श्रम कानूनों को निलंबित कर मालिकों को सीधा फायदा पहुंचाने का काम कर रही है ऐसी स्थिति में मजदूरों को एकजुट होकर सरकार का सड़क से संसद तक विरोध करने का वक्त आ गया है।।उनहोंने कहा कि केन्द्र सरकार हर मोर्चा पर विफल हैं। सरकार युवाओं को रोजगार तो दे नहीं पाई वहीं मोदी के 8 साल के कार्यकाल में 6.9 करोड़ बेरोजगार हुए। उन्होंने कहा मोदी सरकार हेमंत सोरेन को परेशान कर झारखंड सरकार को गिराना चाहती है एवं झारखंड की धरोहर जो की यहाँ की खदानों है उसे अपने पूंजीपति मित्र आदानी के हाथों बेचना के लिए घीनौना राजनीति कर रही है। कार्यक्रम में यूथ इंटक के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button