FeaturedJamshedpurJharkhand

तीन दिवसीय माता जन्मोत्सव पर आध्यात्मिक, जननी, शैक्षणिक गुरू की हुई पूजा

हवा में 108 गुब्बारे उडा कर की गयी विश्व शांति की कामना
जमशेदपुर। शहर की धार्मिक संस्था अतिउत्तम शक्ति दरबार द्धारा जगत पुत्री राजे राजेश्वरी माँ अति उत्तमेश्वरी कुल्लू रानी का तीन दिवसीय जन्म उत्सव मनाया गया। पहले दिन 3 सितंबर शुक्रवार को आध्यात्मिक गुरु, दूसरे दिन 4 सितंबर शनिवार को जननी गुरु एवं तीसरे दिन रविवार 5 सितंबर को शैक्षिणिक गुरु की पूजा की गयी। रविवार को हवन एवं 108 गुब्बारे हवा में उडा कर विश्व शांति की कामना के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
तीनों दिन मुख्य पूजारी भक्त राजा सुर्य देव उत्तम परम हंस के द्वारा पूजन-अर्चन कर भक्तों के सभी कष्टों का अंत करते हुए सुख-शांति और समृद्धि प्रदान करने की प्रार्थना माता रानी से की गयी। रविवार को समापन के दौरान हरहरगुटू स्थित जय माता दी दरबार में मौजूद बच्चों ने माता का जयकारा लगाते हुए सर्व पल्ली राधाकृष्ण की जीवनी से सीख लेकर आगे बढने का संकल्प लिया।
कोरोना संक्रमण को देखते हुए पिछले वर्ष 2020 की तरह इस साल 2021 में भी माता के दरबार में भक्तों द्धारा कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं किया गया। दरबार से जुड़े संस्था के भक्तों द्धारा तीनों दिन अपने-अपने घर में ही केक काटा और भोग (प्रसाद) लगाया गया। तीनों दिन इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में प्रमुख रूप से कुल्लू रानी, कृतिका कल्याणी, आथर्व, कार्तव्य, अनंत, शेष, राजदीप, संजय, दिव्यांशी, सूर्यांशी, किशन, प्रिया, मां कौशल्या, आरती आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button