FeaturedJamshedpur

केनरा बैंक ऑफिसर ऑर्गनाइजेशन अपकी ओर से किया गया विरोध प्रदर्शन

जमशेदपुर; भारत मजदूर संघ के आह्वान पर कैनरा बैंक ऑफिसर्स आर्गेनाइजेशन की जमशेदपुर यूनिट द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। यह विरोध प्रदर्शन एक राष्ट्र व्यापी प्रदर्शन है, जिसका मुख्य लक्ष्य सार्वजनिक क्षेत्रों को बचाना है।
भारत मजदूर संघ के बैनर तले यह प्रदर्शन सरकार की नीतियों जैसे विनिवेश, निजीकरण एवं मुद्रीकरण के ख़िलाफ़ है। हमारा मुख्य उद्देश्य देश की सार्वजनिक क्षेत्रों को बचाकर देश बचाने का है। आज के प्रदर्शन का नेतृत्व कैनरा बैंक ऑफिसर्स आर्गेनाइजेशन के सहायक महासचिव श्री मनोज़ कुमार सिंह ने किया, जिसमें सरकार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन एवं भारत मजदूर संघ के लिए नारेबाजी की गयी।
इस प्रदर्शन में दिनेश कुमार झा, सूर्यकान्त कुमार, रॉकी चमन विजय मुरमू, नितय सिंह इत्यादि मौजूद थें। सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर भारत माता की जय, भारत मजदूर संघ ज़िंदाबाद एवं जय हिंद के नारों को भी बुलंद किया।

Related Articles

Back to top button