FeaturedJamshedpurJharkhand

जनसंघ काल के वरिष्ठ नेता डिप्टी सिंह ने किया ध्वजारोहण याद किये गये अमर बलिदानी


जमशेदपुर. रविवार को पूरा भारत देश के आजादी के 75 वें वर्षगांठ स्वतंत्रता दिवस को अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। इसकी झलक मानगो चौक पर शहीद खुदीराम बोस स्मारक स्थल परिसर के भीतर भी देखने को मिला। भाजपा मानगो मंडल के अध्यक्ष बिनोद राय के अध्यक्षता में झंडोत्तोलम कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनसंघ काल के वरिष्ठ नेता डिप्टी सिंह शामिल होकर ध्वजारोहण कर तिरंगे तो सलामी दी। उसके बाद डिप्टी सिंह ने उन सभी अमर वीर बलिदानीयों को याद कर नमन किया, जिन्होनें माँ भारती को अंग्रेजों के जुल्मों एवं गुलामी से मुक्त कराने के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उसके बाद उपस्थित समस्त सम्मानितजनों के बीच लड्डू का वितरण किया गया। धन्यवाद ज्ञापन मानगो मंडल के महामंत्री धर्मेन्द्र कुमार ने किया। इस ध्वजारोहण कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता दशरथ चौबे, अशोक सिंह चौहान, किशन महाराज, शिवप्रकाश शर्मा, गंगा साहू, सुखदेव गिरी, मनोज सिंह, कामेश्वरी शर्मा, नीलकमल शेखर, रमन घोष, संजय सिंह, विजय तिवारी, राजीव कुमार सिंह, सुनील सिंह, मीना शर्मा, लक्की सिंह, रेणु शर्मा, शकुन्तला देवी, सुशील पाण्डे, मनोज वाजपेयी, गोपाल वाजपेयी समते अन्य भाजपा नेता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button