FeaturedJamshedpurJharkhandNational

जिला कांग्रेस की ओर से नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया

जमशेदपुर : नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी का जयन्ती समारोह जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के नेतृत्व में कांग्रेसजनों के उपस्थिति में कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में आयोजित हुआ। जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे एवं कांग्रेस नेताओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के नेताओं का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के नेतृत्व में आम बगान मैदान साकची पहुंचा कर नेताजी के प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर नमन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज भारत को आजादी दिलाने में नेताजी सुभाष चंद्र बोसजी का महान योगदान है।
नेताजी ने भारत को स्वतन्त्र कराने के लिए अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिए। आजाद हिंद फौज का गठन कर अंग्रेजों को हर मोर्चे पर चुनौती खड़ा किया। नेताजी का प्रारंभिक शिक्षा एवं रेवेंसा काॅलेज, प्रेसीडेंसी काॅलेज एवं कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से सम्पन्न हुआ। उनके दिल में बचपन से ही देश प्रेम कुट कुट कर भरी थी, नेताजी आईसीएस अधिकारी थे, आजाद हिंद फौज गठन कर आजादी के लड़ाई में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया, नेताजी ने नारा दिया तुम मुझे खुन दो मैं तुझे आजादी दुंगा, भारत के आजादी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस का योगदान को भुलाया नही जा सकता है।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, प्रदेश सचिव कमलेश कुमार पाण्डेय, के के शुक्ल, रियाजुद्दीन खान, रामदरस चौधरी, जितेन्द्र सिंह, गुरदीप सिंह, रीता शर्मा, राजगीरी सिंह यादव, तनवीर खान, दुर्गा प्रसाद, रानी राव, सचिन कुमार सिंह, संजय घोष, एल सोनाराम, अमृत सिंह, दिबेश राज, सन्नी सिंह, राजेश कुमार,

सुबह 7 बजे टेल्को प्रखण्ड कांग्रेस एवं जेम्को मण्डल के तत्वावधान में झगरूबगान से शहीद भगत सिंह चौक तक प्रभातफेरी निकाला गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button