ChaibasaFeaturedJamshedpur

राष्ट्रीय पोषण माह 2021 अंतर्गत दिनांक 10.09.2021 को आयोजित की गयी गतिविधियां।

चाईबासा;पश्चिम सिंहभूम जिला अंतर्गत विभिन्न प्रखंडों एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगनवाड़ी सेविका, सहायिका, सहिया एवं महिला समूह के सदस्यों के समन्वय से राष्ट्रीय पोषण माह 2021 के अन्तर्गत दिनांक 10.09 2021 को आयोजित गतिविधियों का विवरण निम्नवत है:-

आज जिला के विभिन्न प्रखंडों एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों पर 0 से 06 वर्ष तक के सभी बच्चों का लम्बाई, ऊँचाई एवं वजन लेने हेतु अभियान चलाया गया। पोषण वाटिका एवं पौधा रोपण को समुदाय स्तर पर बढ़ावा देने हेतु ग्राम स्तर पर स्वयं सहायता समूह एवं ग्रामीणों के साथ बैठक आयोजित की गयी। आंगनवाड़ी, विद्यालय एवं घर-घर में पौधा रोपण का आयोजन किया गया। पोषण वाटिका का अधिष्ठापन कर विकसित करने हेतु अभियान चलाया गया। पोषण प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। LED VAN के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर खान-पान तथा अनिमिया के बारे में आम लोगों को जानकारी दिया गया। सेविकाओं द्वारा एसजीएच ग्रुप के सदस्यों एवं ग्रामीणों के साथ मिलकर पोषण के संबंध में गांव/ मोहल्ले में जाकर पोषण जागरूकता किया गया। तथा बच्चों और महिलाओं को योग के संबंध में जानकारी दी गयी और उन्हें योगासन भी सिखाया गया।

Related Articles

Back to top button