FeaturedJamshedpurJharkhandNational

चलो एक बार फिर जिम्मेवारी निभाये


चलो एक बार फिर
जिम्मेदारी निभाये
अपने देश के प्रति क्योंकि, मतदान हमारा हक है
लोकतंत्र के आधार पर अपना हक जताए
जो लोग अपने शब्दो पर खड़ा उतरेगा
जो न्याय सच्चा करेगा
जिसका निर्णय लोगों के मन को भेदेगा
जो भारत देश के प्रति
खुद को समर्पण करेगा ऐसा नेता चुनकर लाए
चलो एक बार फिर
जिम्मेदारी निभाएं अपने देश के प्रति- क्योंकि- मतदान हमारा हक है

जिसके नयनों में देश प्रेम हो
जो सोचेगा कल्याण देशवासियों
का वैसे विश्वसनीय नेता सरेआम चुनने का हमारा हक है
न्याय, क्षमता, बंधुता, स्वतंत्रता,
से देश के विकास का मार्ग अपनाये
सबको अपने कर्तव्य से अवगत कराए

लोकतंत्र की मर्यादा, महिमा से जागरूक कराए
जन-जन का उसका अधिकार समझाएं
चलो एक बार फिर
जिम्मेदारी निभाएं अपने देश के प्रति- क्योंकि मतदान हमारा हक है

इस दिन की खातिर तो वीरोंने जान गवाई आजादी का
प्रतीक है यह समझो
मेरे शाखा- सखी उनके खातिर चलो एक बार फिर
जिम्मेदारी निभाएं अपने देश के
प्रति क्योंकि मतदान हमारा हक है

पुनम सिंह पन्नू जमशेदपुर

Related Articles

Back to top button