BiharDelhiFeaturedJamshedpurJharkhandMumbai

साकची की मानयोग संगत लड़ रही है चुनाव, मैं केवल संगत का प्रतिनिधि : निशान सिंह


जमशेदपुर। शहर के उद्यमी और साकची गुरुद्वारा में प्रधान पद के प्रत्याशी सरदार निशान सिंह ने अपने आप को संगत का प्रतिनिधि बताते हुए साकची की संगत को चुनाव का प्रत्याशी बताया है। उनका कहना है कि साकची की सम्मानीय संगत यह चुनाव लड़ रही है वे केवल संगत के प्रतिनिधि मात्र हैं। निशान सिंह शुक्रवार को शहर के एक होटल में संवाददाता सम्मलेन को सम्बोधित कर रहे थे।
आत्मविश्वास से लबरेज निशान सिंह ने कहा कि वे मुख्य सेवादार पद के लिए प्रत्याशी के रूप में साकची की संगत का प्रतिनिधित्व करने को पुरे आत्मविश्वास और अपनी जुझारू टीम के साथ पूरी तरह से तैयार हैं। निशान सिंह ने कहा – संगत के आदेश पर ही उन्होंने चुनाव में भाग लेने का फैसला किया और उन्हें गर्व है कि इस दौरान कई बुद्धिजीवी और सूझवान लोग उनकी टीम से जुड़ते गए और एक विशाल कारवां बन गया।
उन्होंने स्पष्ट किया कि साकची गुरुद्वारा के विकास को लेकर उनकी टीम ने सर्वे किया और एक खाका तैयार किया है और यदि उन्हें मौका मिलता है तो विकास और बदलाव खुद-ब-खुद संगत को दिख जायेगा। निशान सिंह ने कहा उनकी टीम का एक मात्र उद्देश्य है गुरुद्वारा का विकास और संगत की सेवा और उससे भी महत्वपूर्ण संगत को गुरुद्वारा से जोड़ना।
अपने घोषणापत्र के बारे में बताते हुए निशान सिंह ने कहा कि इस चुनाव के मद्देनजर घोषणा पत्र पहले ही जारी कर दिया था और वे संगत से वादा करतें हैं कि घोषणा पत्र में अंकित एक-एक घोषणा को अक्षरशः लागु करेंगे।
निशान सिंह के घोषणापत्र के अनुसार सिख बच्चों को गुरमुखी एवं कीर्तन सिखाने के लिए प्रत्येक रविवार को ड्योढ़ी साहिब के हॉल में नियमित रूप से क्लास आयोजित की जायेगी। गुरुद्वारा के गुरु दरबार को पूर्णरूपेण वातानुकूलित किया जायेगा। ऐसे सिख बच्चे जिनके पिता का स्वर्गवास हो गया है उन बच्चों की स्कूल फीस माफ़ की जायेगी।
छोटे बच्चों के लिए प्ले स्कूल की शुरुआत की जायेगी। मॉर्डन इंग्लिश स्कूल की आधारभूत संरचना व बच्चों के अधिक दाखिले पर जोर दिया जायेगा। मॉर्डन इंग्लिश स्कूल को मान्यता सुनिश्चित करने के एक बोर्ड का गठन किया जायेगा। ग्रंथी और अन्य सेवादारों का ड्रेस कोड निर्धारित कर उनका वेतन भी बढ़ाया जायेगा।
अति गरीब बच्चियों के विवाह के लिए हरसंभव मदद की जायेगी। लंगर घर में आटा गूथने और रोटी बनाने वाली मशीन स्थापित की जाएगी।
निशान सिंह ने अंत में कहा चुनावी सुगबुगाहट शुरू होने के उपरांत उन्हें कई चुनौतियां भी मिलीं जिसका उन्होंने अपनी टीम की मदद से डट कर सामना किया और अपने काम में लगे रहे। निशान सिंह ने कहा संगत ही सर्वोपरि है और वह खुद चुनाव लड़ रही है तो मैं पूरी तरह से आश्वस्त हूँ की साकची की संगत खुद जीत का सेहरा पहनेगी। संवाददाता सम्मलेन में निशान सिंह के आलावा परमजीत सिंह काले, रॉकी सिंह, हरमिंदर सिंह मिंदी, महेंद्र सिंह, मनमोहन सिंह, हरदयाल सिंह, शर्दूल सिंह, सतनाम सिंह सिद्धू सहित जोगिंदर सिंह जोगी, राजू मारवाह, सुखविंदर सिंह निक्कू, बलबीर सिंह, सुरजीत सिंह छितै, सुखदेव सिंह, शमशेर सिंह सोनी, सतबीर सिंह गोलडू, जगतार सिंह, अमरपाल सिंह और अन्य शामिल हुये।

Related Articles

Back to top button