FeaturedJamshedpur

सीएम हेमंत सोरेन भोजपुरी और मगही भाषा के खिलाफ आग नहीं उगले नहीं तो परिणाम होगा गंभीर : अभिमन्यु सिंह

जमशेदपुर। भाजयुमो जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह चौहान ने कहा सीएम हेमंत सोरेन भोजपुरी और मगही भाषा के खिलाफ आग नहीं अगले नहीं तो इसका परिणाम गंभीर होगा। उन्होंने कहा की हेमन्त सोरेन आज आप जिन यूपी बिहार वालों को सरेआम बयान देकर उनकी भोजपुरी और मगही भाषा तक को बलात्कारियों की भाषा बताया वो आपकी ओछी मानसिकता का परिचय दे रही हैं। आप किसको खुश करने में लगे है हमलोग को अच्छा से पता है। उर्दू भाषा कहा से आ गया याद रहे उन यूपी बिहार के लोगों का भी इस झारखंड गठन में योगदान रहा और आज आप जिन लोगों का सहयोग लेकर झारखंड में सत्ता का सुख भोग रहे हैं। चाहे वो किसी भी पार्टी से जुड़े हों वो भी कहीं ना कहीं यूपी और बिहार यानी अपनी भारत की माटी से हीं आते हैं। अपनी मिट्टी को मत छोड़िए अपने दिए गए बयान को वापस ले अन्यथा परिणाम गंभीर होगा।

Related Articles

Back to top button