FeaturedJamshedpur

जिला प्रशासन संग केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अधिकारियों ने विसर्जन घाट का किया निरीक्षण।

जमशेदपुर;मंगलवार को जिला प्रशासन के सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट और एडीएम लॉ एंड ऑर्डर के साथ केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के महासचिव रामबाबू सिंह, सचिव अरुण सिंह के संग अन्य अधिकारियों ने विभिन्न विसर्जन घाटों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति एवं जिला प्रशासन ने स्वर्णरेखा घाट साकची,पांडे घाट भुईयाडीह,नया घाट सोनारी,दोमुहानी घाट सोनारी,बेली बोधन घाट बिष्टुपूर का निरीक्षण किया और सभी तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के उपरांत घाटों की स्थिति देखकर केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के सचिव अरुण सिंह ने जमशेदपुर के सभी लाइसेंस धारी पूजा कमेटियों से आग्रह किया है की नदी के जलस्तर बढ़ने के कारण नदी के किनारे की चौड़ाई कम हो गई है जिस वजह से बड़ी गाड़ियों का वहां प्रवेश करना काफी अनुचित है,इस वजह से सभी कमेटी छोटी गाड़ियों में ही विसर्जन करने की कोशिश करें।

Related Articles

Back to top button