FeaturedJamshedpurJharkhand

देश की धरोहर अडानी के हाथों बेच रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी : शैलेश पांडेय

जमशेदपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं अखिल भारतीय कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ उदित राज के निर्देशानुसार झारखंड प्रदेश कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस द्वारा प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय के नेतृत्व में शहर के परसुडीह एवं केबुल टाउन सहित पूरे प्रदेश में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता समाप्त करने में भाजपा की मिलीभगत एवं अडानी सेल कंपनीयों में अचानक हुए बीस हजार करोड़ के निवेश को केन्द्र सरकार द्वारा संसद में उजागर ना किए जाने के विरोध में सत्याग्रह का आयोजन रविवार को किया गया। सर्वप्रथम परसुडीह में सुबह 9 बजे प्रदेश संगठन सचिव सुल्तान अहमद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जिसके बाद सभी कार्यकर्ता सत्याग्रह पर बैठ गए एवं 4 बजे तक भजन /कीर्तन कर विरोध दर्ज किया. शैलेश पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अडानी से दोस्ती निभाने में सभी सीमाएं, संवैधानिक प्रक्रियाएं को लांघ चुकें है सरकारी संपत्तियों सहित हवा, बिजली, पानी, आकाश में उडने वाले हवाई जहाज/फाइटर प्लेन से लेकर पाताल में मांइस सब मोदी जी ने अडानी के हाथों बेच दिया है। शाम 4 बजे प्रदेश अध्यक्ष के केबल टाउन स्थित कैंप कार्यालय में बैठक आयोजित की गई एवं आगे की गतिविधियों एवं मोदी – अडानी की भरष्टाचारी मित्रता को उजागर करने की रणनीति बनी। केकेसी की सत्याग्रह जमशेदपुर सहित बोकारो, सरायकेला – खरसावां, पश्चिम सिंहभूम, धनबाद, गुमला, कोडरमा, हजारीबाग, पलामू, साहिबगंज, लातेहार जिला में आयोजित की गई। कार्यक्रम में सुल्तान अहमद, राजा सिंह राजपूत, प्रमोद सिंह, अनिल सिंह, कामिल अंसारी, नंदकिशोर बेदिया, हरे कृष्णा लोहार, गोविंद बगदल, सोमनाथ विश्वास ,कमलेश्वर जाल, राकेश गुप्ता ,सुमित्रा पांडा ,आजम सफी दिल्लू ,अनिता कुमारी ,पूजा डे सहित अन्य शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button