FeaturedJamshedpurJharkhand

गोलमुरी: महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मायके वालों ने लगया हत्या का आरोप।

अदिति सिंह जमशेदपुर: गोलमुरी थाना अंतर्गत टुइलाडूंगरी में रहने वाली महिला पूजा तिवारी (28) ने सोमवार की सुबह फांसी लगा आत्महत्या कर ली। आनन-फानन में उसे टीएमएच लाया गया , जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के मायके वालों ने ससुराल वालों पर पूजा की हत्या करने का आरोप लगाया है। टीएएमच में दोनों पक्षों के बीच झड़प भी हुई। मृतका के मायके वालों ने थाना में ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मृतका की छोटी बहन अर्चना तिवारी ने पूजा के पति महेश तिवारी, ससुर शत्रुघ्न तिवारी, सास और ननद पर पूजा को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
अर्चना ने बताया- पूजा का मायका कदमा में है। 2019 में उसकी शादी मुकेश तिवारी से हुई थी। मुकेश खुद को टाटा मोटर्स का कर्मी बताता है। उसकी बहन थोड़ी मोटी थी। जिस कारण ससुराल में उसे प्रताड़ित किया जाता था। अर्चना ने बताया- रक्षाबंधन के मौके पर उसकी बहन मायके आई थी। रात 10:00 बजे वह घर वापस चली गई थी। सुबह पूजा के ससुराल वालों का फोन आया कि पूजा ने आत्महत्या कर ली है। वे लोग जब पूजा के ससुराल पहुंचे तो वह फंदे से झूलते मिली फंदे से उतार टीएमएच ले आए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।टीएमएच में भी महिला के परिजनों ने किया हत्या का आरोप लगाते हुए खूब हंगामा किया पूजा के परिजनों उसके ससुराल वालों पर कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker