FeaturedJamshedpurJharkhand

सांसद विद्युत वरण महतो के प्रयास से बना जला हुआ ट्रांसफार्मर

बहरागोड़ा प्रखंड के पूर्वांचल में स्थित गोपालपुर पंचायत के जामशोला गांव में बीते दिनों ठनका गिरने से गांव में लगे 63 के वी ए ट्रांसफार्मर जल गया था। ट्रांसफार्मर जल जाने ग्रामीण अंधेरे में रहने तथा बच्चे को पढ़ाई में काफी दिक्कत हो रही थी। ग्रामीणों को दिक्कत को देखते हुए क्षेत्र के भाजपा नेता सह पूर्व गोपालपुर के मुखिया निर्मल मुर्मू ने जमशेदपुर सांसद श्री विद्युत वरण महतो को को अवगत करवाया। सांसद श्री महतो ने तत्काल संज्ञान में लेते हुए बिजली विभाग अधिकारी गको 63 के वी ए ट्रांसफार्मर ग्रामिणों को उपलब्ध कराने की निर्देश दिया। बिजली विभाग अधिकारी ने आज जामशोला गांव में उपलब्ध करा दिया। ट्रांसफार्मर मिलने से ग्रामीणों ने सांसद श्री विद्युत वरण महतो को तथा बिजली विभाग अधिकारी के प्रति आभार जताया। मौके पर निर्मल मुर्मू , समाय मुर्मू, सुबोध मुर्मू, बैद्यनाथ हेंब्रम, सूनाराम हेंब्रम, बिरेन हांसदा, मा ताल टुडू, दुखिया हेंब्रम, बगाई हेंब्रम, कालीपद हांसदा, राम मुर्मू, सुकांत हेंब्रम, साहेब मुर्मू, राधु टुडू आदि ।

Related Articles

Back to top button