FeaturedJamshedpurJharkhandNational

गिरिडीह बनियाडीह पहाड़ी के समीप अवैध कोयला खंता में गिरा दस साल का बच्चा, पुलिस जुटी निकालने में, इलाके में मचा कोहराम

गिरिडीह: गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना इलाका और बनियाडीह पहाड़ी के समीप एक अवैध कोयला खंता में शुक्रवार सुबह दस बजे दस साल का बच्चा गिर गया। बच्चा कितनी के गहराई में गिरा, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हुआ है। लेकिन बच्चा इसी थाना इलाके के पेशराबहियार का रहने वाला है। बच्चे की पहचान दस साल के करण भुइयां के रूप में किया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद सीसीएल के जीएम बषाक चौधरी, पीओ और मुफ्फसिल थाना प्रभारी कमलेश पासवान समेत कई पुलिस जवान भी घटनास्थल पहुंचे। और पूरे मामले की जानकारी ली। जानकारी के अनुशार दस साल का करण भुइयां अपने कुछ दोस्तो के साथ बनियाडीह पहाड़ी के समीप बैर चुनने गया हुआ था। इसी क्रम में करण भुइयां अवैध खंता के समीप लगे बैर के पेड़ के पास पहुंच गया। इसी दौरान कर्ण का पांव फिशला, और वो गहरे खंता में जा गिरा। इस दौरान कर्ण के गिरने की जानकारी उसके साथ आए दोस्तो ने दिया। तो इलाके में कोहराम मच गया। लोगो की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। फिलहाल स्थानीय लोगों के सहयोग से बच्चे को बाहर निकालने का प्रयास जारी है।

Related Articles

Back to top button