FeaturedJamshedpurJharkhand

सम्पूर्ण आश्रय मिशन प्रहर की ओर से जरूरत मंद को दिया गया व्हीलचेयर : सुष्मिता सरकार

जमशेदपुर। सम्पूर्ण आश्रय एक सामाजिक संस्था मिशन प्रहर की ओर से जरूरत मंद बालक को व्हीलचेयर प्रदान किया गया। इस संबध में संपूर्ण आश्रय एक सामाजिक संस्था मिशन प्रहर की रीतिका श्रीवास्तव द्वारा खबर दिए जाने पर कि पसुडीहह स्थित 22 वर्ष का एक बालक को व्हीलचेयर कि अत्यंत आवश्कता है, क्योंकि बिगत 1 साल से शारीरिक रूप से अस्वस्थ रहने के उसके शरीर का निचला हिस्सा काम करना बंद कर दिया है।

अतः वो एक वर्ष से घर से बाहर नहीं निकल पाया है। यह जानकारी पा कर सम्पूर्ण आश्रय संस्था की अध्यक्ष श्रीमती सुष्मिता सरकार ने मारवाड़ी युवा मंच के अशोक कुमार मोदी के सहयोग से उस बच्चे को व्हीलचेयर प्रदान किया, जिसमें संस्था के तरफ से संजय सिंह, विकास कुमार एवम सविता राय भी सहभागी बने।

Related Articles

Back to top button