FeaturedJamshedpur

लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी यूपी सरकार के दिवालियापन की निशानी : रूहुल जमील

जमशेदपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा लखीमपुर खीरी जाने के दौरान गिरफ्तार किया जाना सरकार का दिवालियापन की पहचान है। उत्तर प्रदेश लखीमपुर खीरी में किसानों को बेदर्दी से कुचल कर जान से मारने की जो घटना घटी और प्रियंका गांधी को परिवार वालों से मिलने नहीं दिया गया। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग झारखण्ड के वरिष्ठ नेता एवं पुर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के पुर्व अध्यक्ष अल्हाज रुहुल जमील अहमद इस की पुरजोर विरोध करते हुए कहा कि इस तरह की राजनीति की निन्दा करने की जरूरत है। यह सरकार गंदी राजनीति कर रही है और मासुम किसानों के आंदोलन को ठेस पहुंचाने का नाकाम कोशिश कर रही है। आज पुरे भारत में किसानों को समर्थन मिलता देखा केन्द्र सरकार एवं अजय सिंह बिष्ट की सरकार को घबराहट होने लगी है। आज पुरे देश में सरकार के खिलाफ पुतला दहन किया गया जो सराहनीय है।

Related Articles

Back to top button