FeaturedJamshedpurJharkhand

कंबल पाकर बुजुर्गों के खिले चेहरे, मंत्री के प्रति जताया आभार

झामुमो प्रखंड कमेटी ने संभाला मोर्चा, सदर प्रखंड अंतर्गत गाईसूटी पंचायत में जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण


चाईबासा। दीपक बिरुवा के व्यस्तम कार्यक्रम के बाद झामुमो प्रखंड कमेटी ने क्षेत्र में मोर्चा संभाल लिया है। मंत्री के निर्देश पर बुधवार को सदर प्रखंड अंतर्गत गाईसूटी पंचायत के सिंद्री गांव पहुंच कर जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया। कंबल मिलते ही लोगों के चेहरे खिल गए। चूंकि मंत्री दीपक बिरुवा ने दो माह पूर्व से बढ़ते ठंड को देखते हुए अपने क्षेत्र के विभिन्न गांव में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण करने का कार्य प्रारंभ किया था। मंत्री जी की सोच है कि अत्याधिक ठंड व शीतलहर से उत्पन्न होने वाली समस्याओं को देखते हुए असुरक्षित व्यक्तियों को ठंड से राहत पहुंचाना है। लेकिन उन्हें झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की सरकार में मंत्री बनाए जाने के कारण वर्तमान समय में अपने कार्य से व्यस्त हो गए हैं। उनके व्यस्तम कार्य को देखते हुए कंबल वितरण करने का काम झामुमो प्रखंड कमेटी ने संभाल लिया है। कमेटी के पदाधिकारी ने बुधवार को गाईसूटी पंचायत पहुंच कर सैकड़ो बुजुर्गों के बीच कंबल वितरण किया। इस दौरान पंचायत के सिंदरी, कांकी, गाईसूटी, मुरूम, चढ़ाई, नाकाहासा, लोकेहातु, चिमिसाई, ऊलीझारी, टांगराई आदि गांव के लोगों के बीच कंबलों का वितरण किया गया। झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सतीश सुंडी, उपाध्यक्ष राजू सुंडी, सचिव मानाराम कुदादा, मुखिया अनीता तियू के हाथों कंबल वितरण किया गया। कंबल मिलने के बाद लोगों ने मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान प्रखंड कमेटी के पदाधिकारी ने लोगों की समस्याएं सुनी और समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया। मौके पर मनीष तियू, सागर तियू, मंगल सिंह तियू, राम कृष्ण तियू, गणेश जारिका, सिकंदर बारिक, आनंद कुमार तियू, मधु तियू, शारदा सलबनी, मरतम पूर्ति, राकेश कुमार पति, विजय सिंह तियू, मानसिंह तियू, गोपी तियू, घासीराम सलबनी समेत अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button