FeaturedJamshedpurJharkhand

मंत्री चंपई सोरेन ने किया कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा

सरायकेला। झारखंड सरकार के मंत्री सह सरायकेला विधायक चंपाई सोरेन शनिवार को सरायकेला पहुंचे। जहां उन्होंने जिला मुख्यालय सभागार में कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उपायुक्त सहित तमाम प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान मंत्री ने विशेष प्रमंडल कार्यों को लेकर नाराजगी जताई। मंत्री ने विभाग के अधिकारियों को ससमय कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। बता दे कि मंत्री चंपई सोरेन आदिवासी कल्याण विभाग के मंत्री हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सभी विभागों के मंत्री अपने-अपने विभागों की समीक्षा कर रहे हैं और समय पर कार्य पूर्ण करने को लेकर दिशा- निर्देश दे रहे हैं। यह बैठक उसी निमित्त था। इससे पहले उपायुक्त ने मंत्री का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। बैठक से पूर्व उपायुक्त ने संबंधित विभागों के कमियों पर नाराजगी जताई। मंत्री ने बारी- बारी से सभी योजनाओं की समीक्षा की और समस्याओं से अवगत हुए।

Related Articles

Back to top button