FeaturedJamshedpurJharkhandNational

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर बरसे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास,

लाठीचार्ज में घायल हुए भाजपा कार्यकर्ताओं से अस्पताल जाकर की मुलाक़ात, बोले- _जब तक हेमंत सोरेन को उखाड़ नही फेंकेगे तब तक शांति से नही बैठेंगे भाजपा कार्यकर्ता

रांची।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंगलवार को झारखंड सचिवालय घेराव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री रघुवर दास ने कहा कि हेमंत सरकार ने युवाओं किसानों महिलाओं को धोखा देने का काम किया है। चुनाव के पहले हेमंत सोरेन जी ने बड़े-बड़े वादे किए। लेकिन सत्ता पाते ही लूट खसोट में लग गए। राज्य में पत्थर बालू कोयले की लूट मची हुई है। यह सारा कार्य सरकार के संरक्षण में चल रहा है। जनहित के मुद्दों के लिए भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संघर्ष करने और सरकार की लाठी खाने को तैयार है। इस निकम्मी सरकार को जब तक उखाड़ नहीं फेकेंगे तब तक भाजपा के कार्यकर्ता और शांति से नहीं बैठेंगे। संबोधन के बाद श्री रघुवर दास ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ सचिवालय घेराव के लिए मार्च किया। इस दौरान पुलिस की ओर से आंसू गैस के गोले छोड़े गए, वाटर कैनन से पानी की बौछार की गई और लाठीचार्ज भी किया गया। लेकिन भाजपा के कार्यकर्ता टस से मस नहीं हुए। इस घटना में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता घायल हुए। अस्पताल में भर्ती भाजपा कार्यकर्ताओं का हालचाल पूछा। चिकित्सकों से घायलों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि भाजपा परिवार घायल कार्यकर्ताओं के साथ मजबूती से खड़ा है। किसी को भी घबराने की आवश्यकता नहीं है।

Related Articles

Back to top button