FeaturedJamshedpurJharkhand

कांग्रेस के त्रिपुरा प्रभारी डॉ अजय कुमार पर बाइक रैली के दौरान भाजपा द्वारा सरकार के सुशांत चौधरी के मौजूदगी में हुआ जानलेवा हमला, उपद्रवियों ने रैली पर अंधाधुंध पत्थरबाजी की

डॉ अजय पर हमला भाजपा के द्वेष भरी राजनीति का परिचायक : शैलेश पांडेय

जमशेदपुर। त्रिपुरा में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस पार्टि जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूती प्रदान करने में जुट चुकी है। प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी एवं जमशेदपुर के पूर्व सांसद दिन रात त्रिपुरा में संगठन को सशक्त बनाने के कवायद में लगे हुए हैं, इसी क्र्म में बुधवार शाम मोटरसाइकिल रैली कर रहे थे, जिस दौरान भाजपाई उपद्रवियों ने राज्य सरकार के मंत्री सुशांत चौधरी के मौजूदगी में रैली पर अंधाधुंध पत्थरबाजी कर दी।
झारखंड प्रदेश कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के अध्यक्ष शैलेश पांडेय ने घटना की निंदा करते हुए इसे भाजपा के द्वेष भरी राजनीति का परिचायक बताया है। उन्होंने कहा भाजपा जिस प्रकार सत्ता के नशे में चुर होकर कांग्रेसी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं पर प्रहार कर रही है जनता इसका जवाब भाजपा के अभिमान का 2024 में अंत करके देगी।

Related Articles

Back to top button