FeaturedJamshedpurJharkhand

लक्ष्मी सिन्हा बनी ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस की प्रदेश उपाध्यक्ष


पटना राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश संगठन सचिव श्रीमती लक्ष्मी सिन्हा ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (gkc) की प्रदेश उपाध्यक्ष बिहार के पद पर नियुक्त की गई। ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस की प्रदेश अध्यक्ष डॉ नम्रता आनंद ने कहा कि श्रीमती लक्ष्मी सिन्हा जी कई वर्षों से जमीनी स्तर पर समाज सेवा करती आ रही हैं एवं करोना काल में गरीबों की सेवा की हैं हर संभव मदद की हैं इन सभी को देखते हुए। ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव कुमार रंजन जी के आदेश पर एव(gkc) के दिवाकर वर्मा संस्कृत कला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जी के अनुशंसा पर श्रीमती लक्ष्मी सिन्हा जी को ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के प्रदेश उपाध्यक्ष बिहार के पद पर (gkc)के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव कुमार रंजन जी स्वयं अपने हाथों मनोनीत पत्र दीया। साथ ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी प्रेम कुमार, संगठन मंत्री बिहार बसंत श्रीवास्तव एवं राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी मौजूद थे। डॉ नम्रता आनंद ने कहा कि लक्ष्मी सिन्हा पर आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि विलक्षण प्रतिभा से असीम ऊंचाइयों पर ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस कॉ ले जाने की प्रयास करेंगी आपके नए दायित्व के लिए आपको असीम शुभकामनाएं। श्रीमती लक्ष्मी सिन्हा ने कहा कि जिस तरह से ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव कुमार रंजन जी, प्रदेश अध्यक्ष डॉ नम्रता आनंद जी ने विश्वास कर कर मुझे(gkc)के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है मैं आशा ही नहीं बल्कि विश्वास दिलाती हूं कि संगठन के गरिमा मैं रह कर कार्य करूंगी। एवं ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस को बिहार में ऊंचाइयों तक पहुंचने कि हर संभव प्रयास करूंगी।

Related Articles

Back to top button