FeaturedJamshedpurJharkhand

कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा ने चलाया समीर मोहंती के पक्ष में प्रचार प्रसार अभियान


जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में डिमना बस्ती के हयात नगर में पदयात्रा निकाल कर एक नुक्कड़ सभा किया गया। इस पदयात्रा का नेतृत्व कांग्रेस पार्टी की तरफ से जिला उपाध्यक्ष सह पश्चिम विधानसभा विधायक प्रतिनिधि मौलाना अंसार खान और झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य बाबर खान सह झारखंड मुक्ति युव मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष जककी अजमल उर्फ सोनू ने किया। इस पदयात्रा में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी समीर मोहनती को वोट देने के लिए अपील किया गया। पदयात्रा के दौरान घर घर में जाकर हैंड बिल पेपर बांटे गए और सभी लोगों से 25 तारीख को अपने अपने घरों से निकलकर वोट देने के लिए कहा गया। इसके बाद हयात नगर में नुक्कड़ सभा किया गया। इस नुक्कड़ सभा में झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य बाबर खान, पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष सह पश्चिम विधानसभा विधायक प्रतिनिधि मौलाना अंसार खान, झारखंड मुक्ति युवा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष जककी अजमल उर्फ सोनू, महिला कांग्रेस पार्टी की जिला महासचिव रश्मि नगर, समाज सेवी राजाराम पंडित, मुजीब अनवर उर्फ मिट्ठू इन सभी ने अपने-अपने विचार रखे। पदयात्रा में महिला कांग्रेस से जिला महासचिव रश्मि निगार मुजीब अनवर रमेश गोप मोहम्मद फिरोज अली रज़ा मोहम्मद इब्राहिम मोहम्मद हुसैन आरजू खान आदिल खान मोहम्मद कैफ मुनीर अंसारी बस्ती के काफी लोग शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button