FeaturedJamshedpur

महिलाओं ने ली तैलिक साहू महासभा की आजीवन सदस्यता

जमशेदपुर। अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के जिलाध्यक्ष राकेश साहू की अध्यक्षता में साकची कार्यालय में बैठक संपन्न हुआ। जिसमें संगठन की मजबूती के लिए सदस्यता अभियान पर जोर दिया गया। बैठक में मौजूद महिला अध्यक्ष पूजा साहू के नेतृत्व में कई महिलाओं ने आजीवन सदस्यता ग्रहण किया। बैठक का संचालन कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए राकेश साहू ने कहा कि समाज में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने का कार्य किया जायेगा। इसके लिए विभिन्न क्षेत्रों में कैंप लगाकर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से सत्यदेव प्रसाद,नेहा कुमारी,रीता देवी,सुनीता साहू,रेनू गुप्ता आदि शामिल थे।

Related Articles

Back to top button