FeaturedJamshedpurJharkhand

जमशेदपुर;भारतीय जनतंत्र युवा मोर्चा पाँच सूत्री मांगों को लेकर विधुत विभाग के एस. डी. ओ से मिला।

भारतीय जनतंत्र युवा मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल जनता की पाँच सुत्री माँगो को लेकर युवा मोर्चा प्रभारी श्री मनोज सिंह उज्जैन के नेतृत्व में बिरसानगर स्थित विद्युत विभाग के एस डी ओ से मिला,जो निम्न हैं:-
जमशेदपुर की सभी बस्तियों में निर्बाध रूप से बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए।,बिजली बिल में आ रही अनियमितताओं पर अविलम्ब रोक लगाई जाए एवं इसके सुधार की प्रक्रिया को सरल बनाया जाए।,जर्जर हो चुके बिजली के खम्भों को अविलम्ब हटाकर वहाँ नए सीमेन्ट के खम्भों का स्थापना सुनिश्चित क रें।, बस्तियों में नंगे तारों को केबल तारों से अविलम्ब बदली कराएं।,प्रत्येक बिजली के खम्भों पे एल ई डी लाईट की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं।
एस डी ओ ने कहा कि बिरसानगर,बारिडिह,भुंईयाडीह क्षेत्र की बस्तियों में 17 मेगावाट के बदले 6 मेगावाट बिजली की ही उपलब्धता बिरसानगर फिडर को मिलती है,जिस वजह से आपूर्ति बाधित हो रही है।
प्रतिनिधिमंडल ने 10 दिनो के भीतर मांगों पर ऊचित कारवाई की मांग किया,अन्यथा भारतीय जनतंत्र युवा मोर्चा उग्र आन्दोलन को बाध्य रहेगी,जिसकी सारी जिम्मेदारी एवं जवाबदेही डी भी सी की होगी।

प्रतिनिधि मण्डल में श्री मनोज सिंह उज्जैन,श्री एम चन्द्रशेखर राव,श्री राजन कुजुर्, श्री काशीनाथ प्रधान,श्री नवीन कुमार,श्री रोचित जायसवाल,श्री सुमित साहू,अमरेस कुमार राय,राजु सिंह,गोल्डेन पान्डे, गणेश चन्द्रा, राहुल कुमार ,नेल्सन,जय प्रकाश,सौरभ सिंह, एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थें।

Related Articles

Back to top button