JamshedpurJharkhand

पूर्वी सिंहभूम झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से 20 सूत्री का जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने किया मोहन कर्मकार का अभिनंदन

जमशेदपुर। झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला संपर्क कार्यालय में पूर्वी सिंहभूम झामुमो जिला कमेटी के उपाध्यक्ष अरुण प्रसाद के नेतृत्व में 20 सूत्री का जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने मोहन कर्मकार का बुके देकर स्वागत और अभिनंदन किया। इस अवसर पर मोहन कर्मकार ने कहा की झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार की ओर से झारखंड आंदोलनकारियों को जो सम्मान मिला है मैं उसका में स्वागत और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने मुझे जिला 20 सूत्री समिति का पूर्वी सिंहभूम जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया। उन्होंने कहा कि सरकार के गाइडलाइन और उनके निर्देश के और समिति के बायलॉज के अनुसार काम करेंगे ताकि जनता को उनकी सुविधाओं का लाभ मिल सके।
20 सूत्री अध्यक्ष बनाए जाने पर मोहन कर्मकार को स्वागत करने वालों में झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अरुण प्रसाद, सागेन पुरती, राज लकड़ा, अजय रजक, प्रीतम प्रीतम हेमब्रम, पीके राय, बिनोद डे, गुरमीत सिंह गिल, शैलेंद्र कुमार मेथी, प्रणव डे, मोहम्मद समद अंसारी, अरुण सिंह राजा, रानू मण्डल, अब्दुल बारी, अंसारी, उमानाथ झा, राजु श्रीवास्तव, हरदेव सिंह, कालू गोराई, शरफरज हुसैन,सौरव सिंह आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button