FeaturedJamshedpurJharkhand

जमशेदपुर ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन का गठन, अखिलेश सिंह यादव बने अध्यक्ष

जमशेदपुर । ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक के आरंभ में संगठन के संस्थापक अध्यक्ष स्व टीपी सिंह, स्व दीपेंद्र नाथ मलिक, स्व अवतार सिंह तारी एवं स्व रामनिवास राणा सरिया जी के तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उसके पास सदस्यों ने पुष्प समर्पित कर उन्हें नमन किया। जमशेदपुर ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन का गठन ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े लोगों के सर्वांगीण विकास एवं मूलभूत समस्याओं का निदान हेतु किया गया था। आज दिनांक 6 फरवरी 2024 को संध्या 4:00 बजे जमशेदपुर ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन कार्यालय में चुनाव पदाधिकारी योगेश त्रिवेदी और संजय कुमार राय के द्वारा चुनाव संपन्न कराया गया जिसमें कुल 89 सदस्यों में से 81 सदस्य उपस्थित थे और संगठन का 24 सीटों के लिए नामांकन 3 फरवरी तक एक सदस्य का एक पद के लिए नामांकन प्राप्त हो चुका था और इसमें सर्वसम्मत से अखिलेश सिंह यादव को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। नव मनोनीत अध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव ने कहा कि विगत कई वर्षों के अथक प्रयास से जमशेदपुर के सबसे पुराने संगठन में एकता का प्रयास रंग लाया है आज का दिन हम लोगों के लिए हर्ष का दिन है यह दिन जमशेदपुर ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के लिए मिल का पत्थर साबित होगा नई कार्यकारी समिति संगठन को मजबूत करने एवं संगठित का सदस्यों के हित में नए जोश और कार्य योजनाओं के साथ नए आयाम तय करेगी। जो जिम्मेदारी आप लोगों के द्वारा मुझे सोपा गया है उसे पर खरा उतारने का प्रयास करूंगा ।ट्रांसपोर्ट व्यवसाय भारतीय अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग है संगठन में सभी सदस्यों की राय लेकर सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त करेंगे संगठन के किसी भी सदस्य के समस्या की जानकारी मिलने पर उनके निदान का प्रयास किया जाएगा इस प्रकार पुरानी कमेटी की जगह नई कार्यकारिणी समिति की पूरी घोषणा ।
अध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव के द्वारा की गई।
उपाध्यक्ष श्री रामेश्वर सिंह विनोद बोथरा रामप्रीत सिंह संतोष शुक्ला महासचिव अखिलेश दुबे संयुक्त सचिव अरुण तिवारी आरपी ओझा विनोद कुमार शुक्ला कन्हैया ओझा राजू सिंह दलजीत सिंह
कोषाध्यक्ष सुनील पारीक कार्यकारिणी सदस्य सुमेर सिंह जांगड़ा, वजीर बेनीवाल विजय यादव ,गिरीश कुमार मिश्रा, मोहम्मद तसलीम, दिनेश कुमार सिंह ,राकेश कुमार सिंह बसंत नारायण उपाध्याय, अनिल साहू ,शिवजी यादव, मोहन के इसके अलावा संरक्षक समिति का भी गठन किया गया जिसमें श्री साइरस इंदौरवाला ,दलजीत सिंह राजे ,सुभाष कुमार मित्तल, जसपाल सिंह ,प्रदीप काबरा, गोपाल अग्रवाल ,राजेश कुमार, राजेंद्र गुप्ता इसके अलावा सलाहकार समिति बनाई गई जिसमें जितेंद्र सिंह ,हेमराज पारीक ,जी चिंटू
अनुशासन समिति का गठन किया गया जिसमें शिवकुमार अग्रवाल ,एम एन पांडे ,पीके सिंह
आरटीओ कमेटी का गठन किया गया जिसमें सुरेश चंद्र पांडे ,धनंजय प्रसाद ,घनश्याम कुमार साहू जगदयाल कुमार राय कानूनी सलाहकार समिति में श्री संजय कुमार राय अधिवक्ता को मनोनीत किया गया।

Related Articles

Back to top button