FeaturedJamshedpurJharkhand

रांची में होगा झारखंड कबड्डी प्रीमियर लीग का आयोजन, 8 टीमें लेंगी हिस्सा, 18 जनवरी को ट्रायल के बाद होगा खिलाड़ियों का ऑक्शन

रांची में 24 से 28 जनवरी तक झारखंड कबड्डी प्रीमियर लीग का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी। जिसमें कुल 96 खिलाड़ी सेलेक्ट किए जाएंगे। ऑक्शन प्रक्रिया में झारखंड के विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी शामिल होंगे। वहीं ईस्ट जोन के विभिन्न राज्यों के दो-दो खिलाड़ी भी टीम में शामिल किए जाएंगे। आठ फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों के ऑक्शन के लिए बोली लगाएगी। सबसे पहले झारखंड के खिलाड़ियों का ट्रायल होगा जो 18 जनवरी को निर्धारित किया गया है। प्रतियोगिता को लेकर रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। झारखंड कबड्डी संघ के अध्यक्ष तपन कुमार रावत ने इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि विजेता टीम को 51 हजार, वहीं उपविजेता को 31 हजार रुपये की नगद पुरस्कार राशि दी जाएगी। इसके साथ हर मैच में बेस्ट प्लेयर को भी अवार्ड दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल बालक वर्ग का प्रतिस्पर्धा का आयोजन हो रहा है। इसके सफल आयोजन के बाद बालिका वर्ग लीग भी आयोजित होगी। झारखंड कबड्डी प्रीमियर लीग के लिए खिलाड़ियों का बेस प्राइस 500 रुपये रखा गया है।

Related Articles

Back to top button