FeaturedJamshedpurJharkhand

छायानगर मे मिसेस सावन क्वीन एवं मिस सावन प्रिंसेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे निशा शर्मा को मिसेस सावन क्वीन एवं किरण डे को मिस सावन प्रिंसेस चुना गया

जमशेदपुर । छायानगर मे मिसेस सावन क्वीन एवं मिस सावन प्रिंसेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे निशा शर्मा को मिसेस सावन क्वीन एवं किरण डे को मिस सावन प्रिंसेस चुना गया है | रोटी बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट के बैनर तले आयोजित उक्त कार्यक्रम मे तीन राउंड के अलग अलग खेल के आयोजन किये गये थे | जिनमे कैट वाक, मेहंदी लगाओ एवं म्यूजिकल चेयर रेस रखे गये थे | मिसेस सावन क्वीन के लिए छायानगर की 22 महिलाओं ने भाग लिया जबकि मिस सावन प्रिंसेस के लिए 32 युवतियों ने भाग लिया था |

विजेता प्रतिभागी को ज्वेलरी प्रदान किया गया | कार्यक्रम मे जज की भूमिका मे अनिमा दास, सरोज देवी, सुभश्री दत्ता एवं स्नेहा चंद्रवंशी मौजूद थी | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोटी बैंक के चेयरमेन मनोज मिश्रा थे, उन्होने बताया कि छायानगर जैसे स्लम एरिया मे पहली बार इस तरह के आयोजन किये गये है, कार्यक्रम को महिलाओं ने काफ़ी एन्जॉय किया | उन्होने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र मे आगे बढ़ रही है | रोटी बैंक के द्वारा निचले पायदान मे रहने वाली महिलाओं के अंदर आत्मविश्वास जगाने और उन्हे आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से ऐसे कार्यक्रम आयोजित किये जाते है | आज के कार्यक्रम मे काफ़ी संख्या मे महिलाएं युवतियों ने भाग लिया |

Related Articles

Back to top button