BiharFeaturedJamshedpurJharkhand

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले: लक्ष्मी सिन्हा

पटना । राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश संगठन सचिव महिला प्रकोष्ठ श्रीमती लक्ष्मी सिन्हा ने कहा कि बिहार का दुर्भाग्य है कि उत्तर बिहार हर साल आने वाली जल जल प्रलय प्रकोप में लाखों घर हजारों की संख्या में महिला, पुरुष, बच्चे ,मवेशी, बुजुर्ग इस जल प्रलय के आगोश में समा जाती हैं। बिहार के लोग पलायन करने पर मजबूर हो जाते हैं।
श्रीमती सिन्हा ने कहा कि हम आत्मनिर्भर भारत की बात करते हैं, लेकिन यह भूल जाते हैं कि बिहार और ऐसे ही कुछ और राज्यों को जब तक विकसित राज्यों के बराबर खड़ा नहीं कर दे तब तक यह परिकल्पना संभव नहीं है। हम इस तथ्य को भला कैसे नजरअंदाज कर सकते हैं कि देश में हरियाणा जैसे राज भी हैं, जिनके प्रति व्यतीत आय 2,64 लाख है। विशेष राज्य का दर्जा प्राप्त हिमाचल प्रदेश एवं उत्तराखंड में भी प्रति व्यक्ति आय2,25 लाख है। सिक्किम की प्रति व्यक्ति आय पांच लाख रुपए है। इस अवधि में बिहार की प्रति व्यक्ति आय 50 हजार है। श्रीमती सिन्हा ने कहा कि बिहारवासियों के हक के लिए में विशेष राज्य केंद्र जा अनिवार्य है। ताकि बिहार के लोगों आत्मनिर्भर हो सके उन्हें पलायन ना करना पड़े वह अपने बच्चों एवं परिवार के साथ बिहार में ही रह सकें।

Related Articles

Back to top button