FeaturedJamshedpurJharkhand

भाजपा मानगो मंडल ने मनाया भारत रत्न अटल बिहारी वाजपयी की तृतीय पुण्यतिथि


जमशेदपुर. भारतीय जनता पार्टी मानगो मंडल ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की तृतीय पुण्यतिथि शंकोसाई रोड नंबर पांच में लक्ष्मण मिंज के कार्यालय में पुण्यतिथि कार्यक्रम आयोजित कर मनाया। सर्वप्रथम अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र के सामने मंडल के वरिष्ठ नेता दशरथ चौबे, जटाशंकर पाण्डे, विजय तिवारी एवं नीलकमल शेखर ने अगरबत्ती जलाकर एवं पुष्प अर्पित कर नमन किया। उसके बाद बारी-बारी क्रमानुसार सभी पदाधिकारियों ने श्रद्धेय अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया। मानगो मंडल अध्यक्ष बिनोद राय ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन एवं उनके राजनीतिक सफर के बारे में समस्त कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। राय ने कहा कि भारत के राजनीतिक इतिहास में श्रद्धेय अटल बिहारी का नाम सबसे आगे है, वे अपनी महानता के लिऐ आज भी विश्व भर में जाने जाते है। वे एकमात्र ऐसे सर्वमान्य नेता थे जिन्हें सभी संगठन एवं पार्टी के नेता मानते थे। उनके द्वारा किया गया कार्य को भुलाया नहीं जा सकता। भारत को विकास की ओर ले जाने वाले नेता थे। उन्होंने देश में कई योजनाएं लाई और अंतिम छोर के व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का काम किया। मौके पर मुख्य रूप से भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता विजय तिवारी, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी लक्की सिंह, भाजपा जमशेदपुर महानगर के कोषाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, नीलकमल शेखर, रेणु शर्मा, शिवप्रकाश शर्मा, रवींद्र सिंह, कल्लू सिंह, घनश्याम साव, धर्मेन्द्र कुमार, अंकेश कुमार, प्रताप साहू, सौरव डे, नीतीश गौड़, बंटी गुप्ता, सुशील पाण्डे, सुनील गोराई, उमाशंकर मंडल, रवि गोराई, विजय सोय, दीपक सूंडी, मनोज कुमार गिरी, अभिमन्यु साहू, संध्या नंदी, रेणु सिन्हा, फणीश चौधरी, लक्ष्मण मिंज समेत अन्य भाजपा नेता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button