FeaturedJamshedpurJharkhand

परसुडीह में लगभग 120 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण

जमशेदपुर । टुसू पर्व के शुरुवात दिन *बाउंडी* के शुभ अवसर पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जमशेदपुर के द्वारा गांधी मैदान सोपोडेरा , परसुडीह में लगभग 120 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया ।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा के महामंत्री पी के करवा ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजीत कालिंदी एवम भाजपा परसुडीह मंडल के अध्यक्ष त्रिदिव चटराज जी उपस्थित थे।


कार्यकर्म में अपने विचार रखते हुए अजीत कालिंदी ने उपस्थित सभी लोगो को टुसू पर्व की बढ़ाई दी तथा उनके सुख दुःख में हमेशा उपस्थित रहने का आश्वासन दिया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मोर्चा की जिला मंत्री मिली दास, मोर्चा के पश्चिम सिंहभूम जिला प्रभारी राम मुखी, मंडल अध्यक्ष पोरेश कालिंदी, दीपक करवा,सहदेव दास, संतोष दास, महेश नायक, मंगल करवा, विकाश कालिंदी , सोपान दत्ता एवम ग्रामीण मौजुद थे।

Related Articles

Back to top button