FeaturedJamshedpurJharkhand

इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जी संजीवा रेड्डी का 95 वां जन्मदिन असंगठित क्षेत्र के कामगारों के बीच मनाया गया

डॉ रेड्डी का जीवन मजदूरों एवं उनके हितों की रक्षा के लिए समर्पित : शैलेश पांडेय

जमशेदपुर। इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजीवा रेड्डी का 95 वां जन्मदिन प्रदेश इंटक सचिव शैलेश पांडेय के नेतृत्व में शहर के असंगठित क्षेत्र में कार्यरत कामगारों के बीच मनाया गया एवं डॉ रेड्डी के अच्छे सवास्थ्य एवं दिर्घायु जीवन की कामना की गई। शैलेश पांडेय ने डॉ संजीवा रेड्डी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए मजदूरों को बताया कि डॉ रेड्डी 78 वर्षों से मजदूरों की हितों की रक्षा एवं उनके अधिकारों के लिए निरंतर आवाज बुलंद करते आ रहें हैं, उनका जीवन मजदूरों के लिए समर्पित रहा है। डॉ रेड्डी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मजदूरों की समस्याओं का निराकरण करते आ रहें हैं, अंतर्राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस के वह उपाध्यक्ष हैं। डॉ रेड्डी एक सच्चे, इमनदार एवं कर्म प्रधान व्यक्ति हैं, 95 वर्ष की आयु में वह जितनी सफूर्ति, तन्मयता से निरंतर कार्य में लगे रहते हैं वह उन्हें महान बनाता है। मौके पर मुख्य रूप से अवधेश सिंह, दुर्गा राम बैठा, शैलेश शर्मा, दीपक दलपत, सुधीर कुम्भकार, अजित गोराई, मोहन मूर्मू, अजित प्रजापति, राकेश दास, नंदकिशोर गोप, महेश कुमार सहित अन्य शामिल थे।

Related Articles

Back to top button