FeaturedJamshedpurJharkhand

भगवान सिंह ने अध्यक्ष पद की बनायी हैट्रिक, मानगो गुरुद्वारा के तीसरी बार प्रधान बने,संगत का विश्वास देखकर भावुक हुए भगवान

रिपोर्ट;प्रितपाल सिंह
जमशेदपुर। मानगो गुरुद्वारा का सर्वसम्मति से भगवान सिंह को लगातार तीसरी बार प्रधान चुना गया। इससे शहर के सिख समाज में बहुत ही खुशी और उत्साह देखा जा रहा है। भगवान शिव के समर्थन में 247 सदस्य खड़े थे जबकि विपक्ष में मात्र 4 ही लोग खड़े हो सके।

झारखंड सिख विचार मंच के संस्थापक अध्यक्ष और महिवाल टूर एंड ट्रेवल्स के प्रोपराइटर गुरुदीप सिंह पप्पू ने भगवान सिंह का दोबारा प्रधान चुने जाने पर ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाइयां दी है। साथ ही जसवीर सिंह सोनी, मंदीप सिंह, कुलविंदर सिंह, हरविंदर सिंह सोहल, दलवीर सिंह बाबू, दलबीर सिंह सहित तमाम सिख समाज के लोग भगवान सिंह को बधाई दे रहे हैं।


सरदार भगवान सिंह को मानगो गुरुद्वारा का प्रधान तीसरी बार सर्वसम्मति से चुने जाने पर हार्दिक बधाई ढेर सारी शुभकामनाएं। अब डबल इंजन की सरकार मानगो और सेंट्रल में हो गई है। सब समाज की भलाई का काम जोरो से चलेगा। समाज का भला होगा और गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की जरूरतें पूरी होंगी। सभी लोगों का भला होगा समाज आगे बढ़ेगा। बहुत-बहुत हार्दिक शुभकामनाएं वाहेगुरु कृपा बनाए रखें।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker