FeaturedJamshedpur

आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के यूनियनों एवं मजदूरों को सशक्त बनाना लक्ष्य – अपूर्वा कैवार

कमशेदपुर। आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के होटल मधुबन में अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन इंडस्ट्री आल ग्लोबल यूनियन साऊथ एशिया पैसिफिक द्वारा यूनियन नेताओं एवं क्षेत्रीय मजदूरों के लिए यूनियन बिल्डिंग, हेल्थ एंड सेफ्टी पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि इंडस्ट्री आल ग्लोबल यूनियन की सेक्रेटरी अपूर्वा कैवार ने कहा कि आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र एशिया महाद्वीप का सबसे बड़ा इंडस्ट्रीयल हब है परंतु दुःख की बात है कि यहां के कंपनी प्रबंधन अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के प्रति सजग नहीं है, टाटा मोटर्स के एंसेलरीज के साथ साथ इस औद्योगिक क्षेत्र में विकसित होने की असीम संभावनाएं हैं, उन्होंने क्षेत्रीय नेताओं से आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में यूनियन का गठन कर मजदूरों को उनका उचित मौलिक अधिकार दिलाने की बात कही। इंडियन नेशनल मेटल फेडरेशन के महामंत्री रघुनाथ पांडेय ने कहा कि कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा का ख्याल रखना प्रत्येक कम्पनी प्रबंधन का फर्ज है, उन्होंने टाटा समूह का उदाहरण देते हुए अन्य प्रबंधन को सीखने की बात कही। टाटा स्टील लांग प्रोडक्स के जी एम विलाश गायकवाड़ ने मजदूर को इंडस्ट्री में सुरक्षित काम करने के टिप्स दिए एवं यूनियन व प्रबंधन के कलेक्टिव बारगेनिंग पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। यूथ इंटक के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह झारखंड इंटक सचिव शैलेश पांडेय ने केन्द्र सरकार के मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन तेज करने की बात कही साथ आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के मजदूरों के लिए एक विशाल यूनियन का गठन करने की बात कही, उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री आल १४४ देशों में मजदूरों में जागरूकता लाने का काम कर रही है और इसके पूरे विश्व में ५ करोड़ से अधिक सदस्य हैं। ग्लोबल यूनिय की महिला इकाई की अध्यक्षा देविका सिंह ने मजदूरों को एकजुट होकर अपने अधिकार एवं स्वाभिमान की लड़ाई लड़ने की बात कही। इंडस्ट्री आल के आशुतोष भट्टाचार्य ने संगठन की देश विदेशों में मजदूरों के लिए चलाई जा रही मुहिम एवं मजदूरों को उनसे हो रहे लाभ की विस्तार से चर्चा की। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से इंटक नेत्री शिखा चौधरी, उषा सिंह, बेबी सिंह, अवधेश सिंह, दुर्गा राम बैठा, अमृत रंजन महतो, कौशल कुमार, मीरा तिवारी, विजय मंडल, शैलेश शर्मा, अरून महतो, अंकुर गर्ग, आर के शुक्ला सहित पचास से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन शैलेश पांडेय एवं धन्यवाद ज्ञापन देविका सिंह ने किया।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker