ChaibasaFeaturedJamshedpurJharkhandNational

परसुडीह में ससुराल वालों की महिला की हत्या

जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत हलुदबनी के राव कॉलोनी में महिला की हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
महिला के परिजनों ने महिला के पति उसके देवर और ननद पर हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। मृत महिला का नाम रीता प्रामाणिक है। महिला के भाई ने बताया कि उसकी बहन और बहनोई के बीच घर में रहने को लेकर विवाद चल रहा था। उसकी बहन चाहती थी कि इस घर में वह रहे उसके ससुराल वाले यहां आते- जाते रहें मगर उसका बहनोई रघुवर सिंह यहां सभी को रखना चाहता था। इसी को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था। बीती रात भी सभी ने मिलकर उसकी बहन की हत्या कर दी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button