FeaturedJamshedpurJharkhand

एम जी एम थाना अंतर्गत ग्राम बालीगुमा जाहेर गढ़ में बाहा पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया।

जमशेदपुर एम जी एम थाना अंतर्गत ग्राम बालीगुमा जाहेर गढ़ में बाहा पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। नायके बाबा मोहन हांसदा के नेतृत्व में पूजा संपन्न हुआ। अपने इष्ट देवता मरांग बुरु, जाहेर आयो,मोड़े को, तुरुय को आदि को सखुआ, महुआ का फूल तथा मुर्गा और बकरा का बली दिया गया। इस मौके पर ग्रामीणों द्वारा समय पर वर्षा, पर्यावरण संतुलित बने रहे, मनुष्यों के दुख पीड़ा को दूर करें, समाज में खुशियां और शांतिपूर्ण वातावरण बने रहे। अन्तिम में महिला और पुरूष सखुआ का फूल ग्रहण किया।कल सादा पानी से होली खेलेंगे।
इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता मदन मोहन सोरेन ने कहा कि बाहा पर्व प्रकृति की उपासना का प्रतीक है।पर्यावरण सुरक्षित रहने पर ही मनुष्य जीवित रहेंगे।
नायके बाबा मोहन हांसदा पूर्व नायके मोसो हांसदा, माझी रमेश मुर्मू, पप्पू सोरेन, लुगू हांसदा, भागीरथ सोरेन, हड़ीराम सोरेन, ठाकुरदास मुर्मू,राखल सोरेन कृष्णा हांसदा, पोरन सोरेन, कार्तिक मुर्म, विश्वनाथ मुर्मू, अर्जुन हांसदा सिंगरई सोरेन,मंगल किस्कु, आदि उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker