FeaturedJamshedpurJharkhand

सरकार द्वारा विधानसभा में नमाज भवन के निर्णय पर भाजपा आक्रोशित, फूंका सीएम एवं विस अध्यक्ष का पुतला।

निर्णय वापस लेने तक भाजपा सड़कों पर करेगी आंदोलन, राज्य में तुष्टिकरण की नीति नहीं चलेगी: गुँजन यादव
जमशेदपुर। झारखंड विधानसभा भवन में अल्पसंख्यकों के लिए नमाज पढ़ने के लिए कमरा आवंटित किए जाने के मामला ने विवाद के साथ तूल पकड़ लिया है। विधानसभा भवन में नमाज पढ़ने के लिए अलग कक्ष आवंटित करने पर सूबे की मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव के नेतृत्व में साकची गोलचक्कर पर सीएम हेमंत सोरेन और विधानसभा अध्यक्ष रबिन्द्रनाथ महतो का पुतला दहन किया। साकची स्थित पार्टी कार्यालय से आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने हाथों में पुतला लिए साकची गोलचक्कर तक विरोध मार्च निकालकर सरकार विरोधी जमकर नारेबाजी की और पुतला फूंका। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव ने निर्णय पर गहरा एतराज जताते हुए हनुमान चालीसा पढ़ने के लिए अलग कक्ष और मंदिर निर्माण के लिए जगह आवंटित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि राज्य में पहली बार ऐसा तुगलकी फरमान जारी किया गया है। जो सिर्फ और सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति और वोट बैंक को खुश करने का प्रयास है। प्रदेश की हेमंत सरकार असल मुद्दों पर कार्य करने के बजाय झारखंड में भेदभाव की राजनीति को जन्म देना चाहती है। गुँजन यादव ने अलग-अलग धर्मों के लिए अलग-अलग कमरे आवंटित किये जाने की मांग की है जिससे सरना, हिंदू, सिख, जैन आदि अलग-अलग धर्मों के विधायक सदन के दौरान उस कमरे में पूजा उपासना कर सकें। उन्होंने कहा कि भाजपा इस तुगलकी निर्णय का पुरजोर विरोध करती है और ऐसे अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक निर्णय को वापस लेने तक चरणबद्ध आंदोलन कर सरकार को जगाने का कार्य करेंगे। गुँजन यादव ने कहा कि सोमवार को साकची गोलचक्कर पर भाजपा कार्यकर्ता धरना-प्रदर्शन के माध्यम से इस निर्णय पर विरोध दर्ज कराएंगे।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री रिता मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष बरामबाबू तिवारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजन सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, सुधांशु ओझा, महामंत्री राकेश सिंह, अनिल मोदी, मीडिया प्रभारी प्रेम झा, सोशल मीडिया प्रभारी बिनोद सिंह, आईटी सेल प्रभारी नारायण पोद्दार, मनी मोहंती, कोस्तव राय समेत भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मुचीराम बाउरी,अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष अजीत कालंदी एवं महानगर के मंडल अध्यक्ष चंचल चक्रवर्ती, त्रिदेव चट्टराज, संजय सिंह, हन्नु जैन, संतोष ठाकुर, सुरेश शर्मा, हेमंत सिंह, अजय सिंह, ध्रुव मिश्रा, बबलू गोप, दीपक झा, बजरंगी पांडेय, पवन सिंह, बिनोद राय, राजेश सिंह, संजय तिवारी, राकेश लोधी समेत समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button