FeaturedJamshedpurJharkhandNational

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लॉन्चिंग कार्यक्रम में भाग लेने जमशेदपुर पहुंचे केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

जिलाध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में योजना के शुभारंभ का गवाह बने सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता

जमशेदपुर। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को विश्वकर्मा पूजा पर पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना की सौगात दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में पारंपरिक शिल्प कौशल को बढ़ावा देने और रोजगार के अवसरों को बढ़ाने के साथ कामगारों के कौशल को विकसित करने और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से पूरे भारत में ‘पीएम विश्वकर्मा योजना’ का शुभारंभ किया। विश्वकर्मा पूजा के दिन पूर्वी सिंहभूम जिले में भी इस योजना का शुभारंभ किया गया। जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित बिरसा मुंडा टाउन हॉल में आयोजित योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री मत्स्य पालन, पशुपालन, डेयरी मंत्रालय और सूचना और प्रसारण मंत्रालय डॉ. एल. मुरुगन मुख्यरूप से शामिल हुए। इस दौरान जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू व अन्य मौजूद रहे। कार्यक्रम स्थल सिदगोड़ा स्थित बिरसा मुंडा टाउन हॉल पहुंचने पर जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन का जोरदार स्वगात किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन यादव समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन एवं जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो का अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। वहीं, इस कार्यक्रम में जमशेदपुर महानगर के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में भाग लिया और योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन एवं सांसद विद्युत वरण महतो के संबोधन का श्रवण किया।

इस अवसर पर जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने योजना के शुभारंभ पर प्रसन्नता जताते हुए इसे देश के विकास और करोड़ों कामगारों के उत्थान में समर्पित योजना बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भली-भांति समझते हैं कि निम्न आय वर्ग के लोगों के उत्थान से ही सक्षम और आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार होगा। इसलिए उन्होंने बिल्कुल कम ब्याज दर पर लोन, समुचित प्रशिक्षण, उपकरण आदि की व्यवस्था वाली इस सराहनीय योजना की शुरुआत की है। इस योजना का सीधा लाभ जरूरतमंद और गरीब वर्ग के लोगों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि पीएम विश्वकर्मा योजना को लेकर भाजपा कार्यकर्ता लोगों के घर-घर जाएंगे और उन्हें योजनाओं पर विस्तृत जानकारी देकर जागरूक करेंगे।
इस दौरान जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, जिप उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, रामबाबू तिवारी, अनिल सिंह, सुधांशु ओझा, राकेश सिंह, भूपेंद्र सिंह, नारायण पोद्दार, बीनानंद सिरका, ज्योति अधिकारी, संतोष ठाकुर, बबलू गोप, हेमंत सिंह, अजय सिंह, संतोष कुमार, कुमार अभिषेक, चंचल चक्रवर्ती, बरुन सिंह, हलदर दास, अभिमन्यु सिंह, अमिताभ सेनापति, दिलीप पासवान व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button