FeaturedJamshedpurJharkhandNational

हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के विरोध में निकला टुईलाडूंगरी से न्याय यात्रा

जमशेदपुर। झारखंड मुक्ति मोर्चा जमशेदपुर नगर समिति नगर अध्यक्ष दल गोविंद लोहार की अध्यक्षता में टूइलाडूंगरी पार्टी कार्यालय से निकलकर टूइलाडूंगरी बस्ती होते हुए गोलमुरी मुस्लिम बस्ती होते हुए गोलमुरीमस्जिद के सामने मे झारखंड न्याय यात्रा कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता रूप से झामुमो प्रमोद लाल राजू गिरी राज लकड़ा कमलजीत कौर गिल अमृतलाल श्रीवास्तव उपस्थित थे। प्रमोद लाल ने कहा पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को साजिश कर के जेल भेजने का काम किया और राज्य में राष्ट्रपति शासन के माध्यम से सरकार चलाने की भाजपा की मनशा थी।
आज झारखंड में हेमंत सोरेन झारखण्डी लोगो का सेवा कर रहे थे। यहां के बच्चे विदेश में पढ़ाई करने जा रहे है और कई सारे जन कल्याण के कार्य कर रहे थे।यही सब भाजपा को पसंद नही आया और हेमंत सोरेन जो साज़िश कर जेल भेज दिया।
परंतु अब झारखंड की जनता समझ चुकी है भाजपा का षड्यंत्र आने वाले चुनाव में भाजपा को झारखंड से नेस्तानाबूद कर देगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से नंदू, बलजीत सिंह, खुदू उरांव, ब्रह्मा प्रधान, गुरमीत सिंह मिंटू, परमजीत सिंह पंमें, रणजीत सिंह, संदीप चक्रवर्ती, पिंटू लाल, राकेश राव, संतोष लकड़ा, महिला नेत्री रजनी दास, अशोक कुमार विष्णु प्रधान आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button