FeaturedJharkhandUttar pradesh

सर्व ब्राह्मण एकता मिशन की सभा का हुआ आयोजन

शंकरगढ़। शिवराजपुर में रिलायंस पेट्रोल पंप के पीछे महावीर हनुमान मंदिर में ब्राम्हण एकता मिशन के बैनर तले एक सभा का का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के तथा विधानसभा बारा के कई सम्मानित ब्रह्मण एकत्रित होकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।*
*सर्व ब्राह्मण एकता मिशन की एक बैठक शिवराजपुर स्थिति महाबीर हनुमान मंदिर पर आयोजित की गई जिसमें क्षेत्र के साथ साथ विधानसभा बारा के ब्राह्मण भी एकत्रित हुए। सभा मे सर्वप्रथम समाजसेवी राम ललक मिश्रा ने सभी का स्वागत करते हुए सभी ब्राह्मण एकता, अखंडता, एवं एक दूसरे का सहयोग करने के लिए आह्वान किया। पप्पू तिवारी ने सभी ब्राह्मणों को एक माला की तरह रहना चाहिए तथा एक दूसरे के सुख-दुख एवं विपदा के समय में एक दूसरे का साथ देने की बात कही। संजीव तिवारी उर्फ ज्ञान ने सभी ब्राह्मणों को आपस भाई की तरह रहने की बात कही उन्होंने कहा जितने भी ब्राह्मण हैं सब हमारे भाई हैं चाहे वो अमीर हो या गरीब सभी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना है किसी के साथ कोई मतभेद नहीं होना चाहिए। पंचेश्वर त्रिपाठी ने सभा सभी का अभिवादन करते हुए यह कहा कि हमें किसी भी ब्राह्मण की बुराई नहीं करनी चाहिए तथा उसके अंदर उपस्थित गुणों का बखान करना चाहिए जिससे हमारे ब्राह्मण समाज की एकता प्रगाढ़ होगी। सभा के संयोजक गौरव द्विवेदी ने सभी का स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया एवं ब्राह्मण अखण्डता की बात कही। सभा का संचालन सत्यम तिवारी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पं राजनाथ दुबे, राकेश मिश्रा, स्वामी रामसेवक पांडेय, रामायण प्रसाद त्रिपाठी,रितेश तिवारी,आनंद पांडेय, अनोद त्रिपाठी, सतीश तिवारी, बड़े लाल चौबे, राम चन्द्र तिवारी,मुन्ना सोहगौरा, कृष्ण चंद्र शुक्ला, इंद्रजीत मिश्रा, सतीश त्रिपाठी, आशुतोष त्रिपाठी सहित क्षेत्र के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker