FeaturedJharkhand

सरकार की गलत नीति एवं भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए भाजपा की बैठक

गुवा। भारतीय जनता पार्टी नोवामुंडी प्रखंड द्वारा नोआमुंडी कल्याण मंडप में नोवामुंडी मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन गोप की अध्यक्षता में प्रदेश एवं जिला द्वारा निर्देशित बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में नोवामुंडी मंडल प्रभारी धीरज सिंह विशेष रूप से उपस्थित हुए।बैठक में सरकार की गलत नीति एवं देश में फैले भ्रष्टाचार को पूरी तरह खत्म करने को लेकर चर्चा की गई। आगामी 10 नवंबर गुरुवार को नोवामुंडी प्रखंड कार्यालय के समीप सरकार की गलत नीति एवं देश में फैले भ्रष्टाचार को पूरी तरह खत्म करने को लेकर धरना प्रदर्शन कार्यक्रम करने का तय किया गया और महामहिम राज्यपाल के नाम मेमोरेंडम सौंपा जाएगा।
बैठक में यह भी चर्चा की गई कि ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता पंचायत से लेकर प्रखंड तक कार्यकर्ता जुटाने का निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित जिला कोषाध्यक्ष मधुसूदन तूबिड, जिला कार्यसमिति सदस्य अशोक पान, जिला महिला मोर्चा मंत्री उषा सिंकु,नोवामुंडी मंडल संयोजक रामेश सोलंकी, नोवामुंडी मंडल महामंत्री अनिल दास, गौतम लोहार, उपाध्यक्ष रानी तिरिया, मंत्री उषा हेस्सा, कोषाध्यक्ष चेतन गोप, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुधीर पान, महिला मोर्चा अध्यक्ष बसंती बेहरा,सुरज गिरी के अलावे सारंडा मंडल से अध्यक्ष कैलाश दास महामंत्री धर्मेंद्र झा, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रफुल्लो महाकुड़, सोशल मीडिया प्रभारी पप्पू गौड़ सहित अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button