FeaturedJamshedpur

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पारिवारिक मिलन समारोह सह संगोष्ठी का कार्यक्रम बारीडीह रीक्रिएशन क्लब में संपन्न।

सेन्हा भाटाचार्य
जमशेदपुर;कार्यक्रम में भाग लेने कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री डॉ एसके वर्मा जी रांची से चलकर जमशेदपुर पधारे थे
कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास जी, भाजपा के धनबाद संगठन प्रभारी श्री अभय सिंह जी, जमशेदपुर के सिविल सर्जन श्री अरविंद कुमार लाल जी, कायस्थ स्तंभ अनिल कुमार वर्मा, जी महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्षा रिथी विश्वनाथन, टाटा मोटर्स के डीजीएम अनुज कुमार वर्मा उपस्थित थे…
कार्यक्रम में सर्वप्रथम सभी सम्मानित अतिथियों ने भगवान चित्रगुप्त जी के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया…
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास और भाजपा के धनबाद संगठन प्रभारी श्री अभय सिंह ने कहा कि भारत के सर्वांगीण विकास में कायस्थ परिवार की अहम भूमिका है…
देश को कई वीर कायस्थ रत्नों ने गौरवान्वित करने का ऐतिहासिक कार्य किया है….
आज के कार्यक्रम की सफलता के लिए मैं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा दिल्ली पंजीकृत के जमशेदपुर महानगर की पूरी टीम को बधाई एवं धन्यवाद देना चाहूंगा…
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ एसके वर्मा ने कायस्थ परिवार को एकजुट होकर समाज को मजबूत करने का आह्वान किया…
कार्यक्रम में उपस्थित जमशेदपुर के सिविल सर्जन ए के लाल ने अखिल भारतीय कायस्थ महासभा को हर स्तर पर जमशेदपुर में मदद करने में अपना भरपूर सहयोग देने का वचन दिया…
कार्यक्रम में महासभा के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया…
कार्यक्रम में समाज की छोटी बच्चियों ने रंगारंग कार्यक्रम करके सभी उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया…
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मिथिलेश प्रकाश श्रीवास्तव और महासचिव सुमित श्रीवास्तव ने सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की। अध्यक्ष श्री मिथिलेश प्रसाद श्रीवास्तव ने अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के उद्देश्य एवं अगामी साल भर के कार्यक्रमों की रूपरेखा पर प्रकाश डालें….
कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव सुमित श्रीवास्तव ने किया..
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मिथिलेश प्रसाद श्रीवास्तव, महासचिव सुमित श्रीवास्तव, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ पुष्पा श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, विवेक पराशर सिन्हा ,संजय कुमार सिन्हा ौरभ श्रीवास्तव, राजीव सिन्हा, पंकज सिन्हा, अभिषेक श्रीवास्तव ,अरविंद श्रीवास्तव, संतोष कुमार श्रीवास्तव, सुमन कुमार श्रीवास्तव ,कौशिक घोष, जतिन वर्मा, अमन सिन्हा, प्रीति वर्मा, रितिका श्रीवास्तव, श्वेता सिन्हा, सीखा सारिका श्रीवास्तव ,अमिताभ कुमार, सुनील सहाय सहित काफी संख्या में कायस्थ समाज के लोग उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker