FeaturedJamshedpur

अंसार खान ने किया गीता कोड़ा का अभिनंदन और स्वागत

जमशेदपुर। नवनियुक्त कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं संसद श्रीमती गीता कोड़ा का जमशेदपुर आगमन पर जमशेदपुर के कई जगहों पर जोरदार स्वागत हुआ। जमशेदपुर परिसदन में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवयुक्त कार्यकारी अध्यक्ष एवं संसद श्रीमती गीता कोड़ा का जोरदार पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष सह पश्चिम विधानसभा विधायक प्रतिनिधि सह झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के सचिव मौलाना अंसार खान पूर्वी सिंहभूम जिला के वरीय उपाध्यक्ष मोहम्मद आमिर ने भी स्वागत किया। श्रीमती गीता कोड़ा के साथ झारखंड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा साथ में थे। इसके बाद कांग्रेस पार्टी के कार्यालय तिलक पुस्तकालय में जिला अध्यक्ष विजय खान के नेतृत्व में गुलाब फूल शॉल ओढ़ाकर जोरदार स्वागत किया गया। तिलक पुस्तकालय में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी महिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता काफी तादाद में उपस्थित थे सभी ने मिलकर स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker