FeaturedJamshedpurJharkhand

अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी कोच धर्मेंद्र तिवारी के स्वास्थ्य की जानकारी लेने टीएमएच अस्प्ताल पहुंचे रघुवर दास, की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना।

जमशेदपुर। द्रोणाचार्य सम्मान से सम्मानित एवं टाटा आर्चरी एकेडमी के तीरंदाजी प्रशिक्षक धर्मेंद्र तिवारी का टीएमएच अस्पताल में इलाज चल रहा है। जहां शुक्रवार को उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों से इलाज संबंधी विचार-विमर्श किया और उनके स्वास्थ्य पर जानकारी ली। इस दौरान पूर्व सीएम ने अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी कोच धर्मेंद्र तिवारी के शीघ्र पूर्ण रूप से स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र तिवारी के पिता दिवंगत भगवान तिवारी जनसंघ काल से पार्टी के साथ जुड़े हुए थे। धर्मेंद्र तिवारी ने देश को कई राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाज दिए हैं। उनके बेहतरीन कोचिंग के लिए उन्हें सबसे बड़े सम्मान द्रोणाचार्य पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। धर्मेंद्र तिवारी ने अनेकों मौकों पर झारखंड और देश का नाम रौशन किया है। श्री दास ने ईश्वर से उनके जल्द स्वस्थ होकर खेल के मैदान में शीघ्र वापस लौटने की प्रार्थना की है।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker