CorporateFeaturedJamshedpur

झारखंड असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष बने शैलेश पांडेय

Shailesh Pandey became the acting state president of Jharkhand Unorganized Workers and Employees Congress

जमशेदपुर। अखिल भारतीय असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद दिल्ली डॉ उदित राज के तरफ से झारखंड प्रदेश असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस को लेकर एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। नोटिफिकेशन में कहा गया कि 24 जून को रघुनाथ पांडेय के इस्तीफे के बाद से प्रदेश अध्यक्ष का पद रिक्त है, जब तक कांग्रेस आलाकमान द्वारा नये प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होती तब तक प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शैलेश पांडेय को प्रदेश अध्यक्ष का प्रभार सौपा जाता है एवं प्रदेश, जिला , प्रखण्ड एवं अन्य इकाइयों की कमिटी गठन राष्ट्रीय कार्यालय से संस्तुति कराकर उन्हें अधिकृत किया गया है।

शैलेश पांडेय ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे पूरी इम्मानदारी से एवं निष्ठापूर्वक पालन करूँगा। उन्होंने उनपर विशवास जाताने के लिए कांग्रेस आलाकमान, केकेसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ उदित राज, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय गाबा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित अन्य लोगों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button