FeaturedJamshedpurJharkhandNationalRanchi

अवधेश कुमार का अभियंता प्रमुख बनना लगभग तय ?


अनंत सिंह
रांची। जल संसाधन विभाग के अवधेश कुमार का झारखंड का अभियंता प्रमुख बनना लगभग तय माना जा रहा हैं ? इसके लिए अवधेश कुमार ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नजदीकी के साथ साठ-गाठ कर लिया हैं, ऐसा विश्वस्त सूत्रों का कहना हैं।

हालांकि अभियंता प्रमुख जे पी सिंह का रिटायर हो जाने से अभियंता प्रमुख की पड़ खाली पड़ा हैं। वैसे भी अवधेश कुमार हर तरह से तिकडम भिड़ाने में माहिर हैं। ये साम दाम दंड भेद कब और कैसे इस्तेमाल करना हैं भली भांति जानते हैं, तभी तो इनकी दर्जनों शिकायतों के बाद भी सरकार की मेहरबानी सदैव रहती हैं ?

गौरतलब हैं की पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगिर आलम ने नियम प्रक्रिया को तोड़ते हुए जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता बीरेंद्र राम को ग्रामीण कार्य विभाग का मुख्य अभियंता बना दिया था। जिस पर पथ निर्माण विभाग के अभियंताओं के साथ साथ राजनीतिक दलों का भी विरोध का सामना करना पड़ा था। वहीं ईडी भी इस मामले में संज्ञान लिया है? बिरेंद्र राम की दुर्गति उसी समय से शुरू हुई थी। वर्तमान समय में वही दृश्य सामने देखने को मिल रहा है। ग्रामीण कार्य विभाग के अभियंता प्रमुख का पद पर आज तक पथ निर्माण संवर्ग के अभियंता ही कार्यरत रहे हैं।
जरसा का मुख्य अभियंता का पद भी पथ निर्माण संवर्ग के अभियंता ही संभालते रहे हैं। ऐसा में सरकार अपनी परम्परा को तोड़ते हुए अवधेश कुमार को प्रभारी बना सकती है या नहीं, इस पर विपक्ष पैनी नजर रखी है। विदित हो कि अवधेश कुमार पर झारखण्ड हाई कोर्ट में इनके अवैध तरिके से पोस्टिंग किए जाने का मामला लंबित है, वही दूसरी ओर डेढ़ दशक से अधिक समय से अवधेश कुमार ग्रामीण कार्य विभाग में सेवारत हैं। इस मामला में भी जनहित याचिका दायर करने का मामला सामने आया है। बीरेंद्र राम के बाद से अवधेश कुमार सबसे दबंग और चर्चित अभियंता मे शामिल है। इनका संपर्क अपराधियों और नक्सली संगठनों से भी हैं ऐसा सूत्रों का कहना हैं?

अवधेश कुमार का झारखण्ड सरकार के कई मंत्रियों के साथ मधुर संबंध है। यही कारण है की मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक का आशीर्वाद इनको प्राप्त है। वही दूसरी ओर अवधेश कुमार ई डी के रडार पर है। ईडी की करवाई होती है तो ये भी जेल यात्रा पर जा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button