FeaturedJamshedpurJharkhandNational

रांची झारखंड की डॉ रजनी शर्मा को मिला वूमेन आइकन अवार्ड 2025 एवं वूमेन एक्सीलेंस अवार्ड


रांची। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विलक्षणा एक सार्थक पहल समिति,अजायब की ओर से राष्ट्रीय स्तर का यह सम्मान डॉ रजनी शर्मा को शिक्षा एवं साहित्य की क्षेत्र में निरंतर करते रहने वाले कार्यों के लिए दिया गया है ।महिला सशक्तिकरण के लिए राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाकर समाज में एक अमिट छाप छोड़ने के लिए उन्हें यह अवार्ड प्रदान किया गया है। साथ ही गुरु फाउंडेशन, रोहतक की ओर से वूमेन एक्सीलेंस अवॉर्ड उनके द्वारा शिक्षा, साहित्य एवं समाज के लिए किए गए सर्वोत्तम कार्यों के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर इस राष्ट्रीय स्तर के सम्मान से सम्मानित गया है। होम्योपैथी बायोकेमिक चिकित्सा के क्षेत्र में विशेष कार्य करने के लिए एडवेन नेचुरल्स कंपनी की ओर से भी सम्मानित किया गया। ज्ञातव्य है कि डॉ रजनी सेना के जवानों, गरीब और निसहाय लोगों की निःशुल्क चिकित्सा सेवा करती हैं। डॉ रजनी शर्मा रांची विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर हैं एवं बच्चों की बौद्धिक क्षमता पर शोधकार्य कर रही हैं। साहित्य, शिक्षा, चिकित्सा एवं मानव सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते हुए कार्य करती हैं। उनकी इस उपलब्धि पर समाज तथा परिवार के लोगों ने गौरवान्वित होते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
डॉ रजनी शर्मा।

Related Articles

Back to top button