FeaturedJamshedpurJharkhand

वारिस कॉलोनी प्रार्थमिक विद्यालय स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत किया गया जागरूकता अभियान


जमशेदपुर। गुरुवार को वारिस कॉलोनी प्राथमिक विद्यालय में स्वच्छता ही सेवा 2024 कार्यक्रम के तहत 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक नगर निगम क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी संबंध में विद्यालय में सभी बच्चों के बीच एक जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमे मुख्य रूप से मुख्य अतिथि के तौर पर मानगो नगर निगम के ब्रांड एम्बेसडर मुख्तार आलम खान उपस्थित थे। साथ ही आजादनगर थाना शांति समिति के सदस्य मोहम्मद मोइनुद्दीन अंसारी ने मिल कर बच्चों को स्वच्छता का महत्व बताते हुए कूड़ा कचरा न फैलाने सूखा एवं गीला कचरा को अलग अलग कर चिन्हित कूड़ा दान में डालने एवं कचरा संग्रहण सेवाओं के माध्यम के माध्यम से कचरे का उचित तरीके से निपटान करने के महत्व छात्र छात्राओं को समझाया। इस अभियान में प्रधान अध्यापिका मेहर जहां सहायक शिक्षक अनवर फातिमा, शिक्षा समिति की सदस्य जहां आरा तबस्सुम परवीन, जबीरून खातून, परवीन खातून, आरिफा खातून, समरून खातून रौशन परवीन उपस्थित थी।

Related Articles

Back to top button