ChaibasaFeaturedJamshedpurJharkhandNational

भाजपा के उम्मीदवारो की पहली लिस्ट जारी, चाईबासा से गीता बालमुचू जगन्नाथपुर से गीता कोड़ा और सरायकेला से चंपई सोरेन मंझगांव से बड़कुंवर होंगे उम्मीदवार


Tilak Kumar Verma
चाईबासा। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने शनिवार शाम 66 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें पूर्व सीएम चंपाई सोरेन को सरायकेला से उम्मीदवार बनाया गया है। चंपाई ने इसी साल अगस्त में पार्टी छोड़ी थी। इसके अलावा झारखंड के पूर्व सीएम मधु कोड़ा और अर्जुन मुंडा की पत्नियों को भी टिकट दिया गया है। मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा को जगन्नाथपुर से, अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा को पोटका से टिकट दी गई है बता दे कि चाईबासा से गीता बालमुचू और मझगांव से बड़कुंवर गागराई चक्रधरपुर से शशिभूषण समड को टिकट दिया गया।
पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी को धनवार से और सीएम हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन को जामताड़ा से टिकट दिया गया है।


झारखंड चुनाव, BJP की पहली लिस्ट में 66 नाम पूर्व सीएम चंपाई सरायकेला से उम्मीदवार, मधु कोड़ा और अर्जुन मुंडा की पत्नियों को भी टिकट दिया गया।
झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने शनिवार शाम 66 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता रहे पूर्व सीएम चंपाई सोरेन को सरायकेला से उम्मीदवार बनाया गया है। चंपाई ने इसी साल अगस्त में पार्टी छोड़ी थी।
इसके अलावा झारखंड के पूर्व सीएम मधु कोड़ा और अर्जुन मुंडा की पत्नियों को भी टिकट दिया गया है। मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा को जगन्नाथपुर से, अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा को पोटका से टिकट दी गई है। पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी को धनवार से और सीएम हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन को जामताड़ा से टिकट दिया गया है।
पहली लिस्ट में 12 महिलाओं को टिकट दिया गया है।
पूर्व मुख्यमंत्री मधुकोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा को जगन्नाथपुर
शिबू सोरेन की बहू सीता सोरेन को जामताड़ा से टिकट दिया है
JMM छोड़ BJP में शामिल हुए लोबिन हेम्ब्रम को बोरियो से टिकट दिया गया।चंपाई सोरेन को अपनी परंपरागत सीट सरायकेला से टिकट मिला है
चंपाई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन को घाटशिला से उम्मीदवार बनाया है। जमशेदपुर पूर्वी से पूर्व CM रघुवर दास की बहू को टिकट मिला है। पोटका से अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा चुनाव लड़ेंगी। झारखंड में NDA के अंदर बीजेपी- 68, आजसू-10, जेडीयू-2 और लोजपा रामविलास 1 सीट पर चुनाव लड़ेगी। नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को जमशेदपुर पश्चिम और तमाड़ सीट दी गई है। चिराग पासवान के एलजेपी (रामविलास) को चतरा सीट मिली है। 13 नवंबर को पहले फेज की वोटिंग झारखंड में 13 नवंबर को पहले चरण का मतदान होना है। इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। पहले चरण के लिए 25 अक्टूबर तक नामांकन प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद 28 अक्टूबर को पर्चे की स्क्रूटनी की जाएगी। 30 अक्टूबर तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकते हैं। वहीं दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को मतदान होना है। इसके लिए 22 अक्टूबर को अधिसूचना जारी की जाएगी। नामांकन की आखिरी तारीख 29 अक्टूबर होगी। दूसरे चरण में 20 नवंबर को मतदान होना है। इसके लिए 30 अक्टूबर को पर्चे की स्क्रूटनी की जाएगी। 1 नवंबर तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकते हैं। 23 नवंबर को मतगणना होगी।

Related Articles

Back to top button